8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलमोहम्मद शमी को कोर्ट से झटका, वाइफ हसीन जहां को हर महीने...

मोहम्मद शमी को कोर्ट से झटका, वाइफ हसीन जहां को हर महीने देना होगा इतना गुजारा भत्ता

Published on

कोलकाता,

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कोलकाता की अदालत ने भारतीय तेज गेंदबाज को अपनी अलग रह रही पत्नी हसीन जहां को पचास हजार रुपये मासिक गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया. मामले पर फैसला अलीपुर कोर्ट की जज अनिंदिता गांगुली ने सुनाया.

हालांकि हसीन जहां इस राशि से खुश नहीं हैं. क्योंकि उन्होंने प्रति माह 10 लाख रुपये की मांग की थी. साल 2018 में हसीन जहां ने 10 लाख रुपये के मासिक गुजारा भत्ता की मांग करते हुए एक कानूनी याचिका दायर की थी. याचिका में हसीन जहां ने कहा था कि वह व्यक्तिगत खर्च के लिए सात लाख रुपये और अपनी बेटी की परवरिश के लिए तीन लाख रुपये प्रति महीने गुजारा भत्ता चाहती हैं. हसीन जहां अब फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील कर सकती हैं.

साल 2018 में आया शमी की जिंदगी में भूचाल
साल 2018 में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पर्सनल लाइफ में भूचाल मच गया था. शमी की वाइफ हसीन जहां ने इस दिग्गज पर घरेलू हिंसा, मैच फिक्सिंग, दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी के आरोपों पर सफाई दी थी. बाद में शमी और हसीन जहां अलग-अलग हो गए थे.

शमी ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा था, ‘हसीन और उनके परिवार के लोग कह रहे हैं कि बैठकर सब मुद्दों पर बात करेंगे. लेकिन मैं नहीं जानता कि कौन उन्हें भड़का रहा है. हमारे पर्सनल लाइफ के बारे में चल रही हैं वह सब पूरी तरह झूठ है. मेरे खिलाफ कोई बड़ी साजिश है. मुझे बदनाम करने या मेरा करियर खत्म करने की यह कोशिश है.’ शमी ने यह भी कहा था कि वह देश से गद्दारी करने के बजाय मरना पसंद करेंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में किया कमाल
32 साल मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में धांसू गेंदबाजी की थी. इस दौरान उन्होंने 6 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर न्यूजीलैंड के 3 खिलाड़ियों को पवेलियन की ओर भेजा. शमी ने पहले फिन एलेन का विकेट चटकाया. फिर डेरिल मिचल और माइकल ब्रेसवेल को भी उन्होंने पवेलियन भेजा. शमी ने 29वीं बार वनडे इंटरनेशनल में तीन या उससे ज्यादा विकेट लिए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए शमी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

मोहम्मद शमी अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में भी दमदार खेल दिखाना चाहेंगे. दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मैच 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाना है. वनडे सीरीज के बाद दोनों देश टी20 सीरीज में भी भाग लेंगे जिसका मोहम्मद शमी पार्ट नहीं हैं. शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना गया है.Live TV

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...