14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयमना करने पर भी दोस्त से मिलने गई थी श्रद्धा, आफताब ने...

मना करने पर भी दोस्त से मिलने गई थी श्रद्धा, आफताब ने गुस्से में कर दिया कत्ल, चार्जशीट में पुलिस ने बयां की दास्तान

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस द्वारा श्रद्धा वालकर मर्डर मामले में लगभग 6,629 पृष्ठों की चार्जशीट साकेत कोर्ट में दायर की गई है। दिल्ली पुलिस ने मामले के करीब 75 दिनों के बाद यह चार्जशीट दायर की है। मामले की जांच में शामिल संयुक्त सीपी दक्षिणी रेंज मीनू चौधरी के मुताबिक श्रद्धा वालकर एक दोस्त से मिलने गई थी। यह बात आरोपी आफताब पूनावाला को पसंद नहीं आई और इस ही बात को लेकर वह हिंसक हो गया और यह घटना हो गयी।इस मामले को लेकर साकेत कोर्ट 7 फरवरी को दिल्ली पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट पर संज्ञान लेगा। अदालत ने पुलिस को 7 फरवरी को आफताब को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश करने का भी आदेश दिया है।

मई 2022 में कथित तौर पर श्रद्धा वालकर के लिव इन रिलेशन पार्टनर आफताब ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। श्रद्धा की हत्या के बाद आरोपी आफताब ने कथित तौर पर उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर दिल्ली के जंगलों में फेंक दिया था। आफताब ने श्रद्धा के शव को फ्रिज में रखकर कई दिनों में इस काम को अंजाम दियाा था। सूत्रों के मुताबिक 100 गवाहों के अलावा चार्जशीट के ड्राफ्ट को फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को आधार पर बनाया गया है।

नार्को और फॉरेंसिक टेस्ट के नतीजे भी चार्जशीट में शामिल
दिल्ली पुलिस ने इस मामले को लेकर चार्जशीट का मसौदा तैयार करने के दौरान लगभग 100 गवाहों को शामिल किया गया था। चार्जशीट पूरी तरह से फोरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक दोनों महत्वपूर्ण सबूतों पर आधारित है, जिसे पुलिस ने महीनों की जांच और तलाशी के बाद इकट्ठा किया है। गवाहों में वो दुकानदार भी शामिल है, जिस दुकान से आफ़ताब ने फ्रिज ख़रीदा था। छतरपुर के जंगलों से बरामद हड्डियां और उनकी DNA रिपोर्ट जिसमें पुष्टि हुई की हड्डियां श्रद्धा की ही थीं ये सब चार्जशीट का हिस्सा हैं। चार्जशीट की वर्तमान में कानूनी विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद पेश किया गया है। पुलिस ने चार्जशीट में आफताब के नार्को टेस्ट के नतीजे और फॉरेंसिक टेस्ट रिपोर्ट के साथ उसके इकबालिया बयान का भी हवाला दिया है।

डेटिंग साइट पर मिले थे श्रद्धा और आफताब
दिल्ली के महरौली इलाके में 28 वर्षीय आफताब पूनावाला ने मई में श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी थी और कथित रूप से उसके शरीर के 35 टुकड़े कर उन्हें कई दिनों तक शहर भर में फेंकने से पहले दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा था।

आफताब और श्रद्धा एक डेटिंग साइट पर मिले थे और रिश्ता बढ़ने पर छतरपुर में किराए के मकान में रहने लगे। श्रद्धा के पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने 10 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। मामले के जांच अधिकारी ने कहा था कि पूनावाला ने पॉलीग्राफ और नार्को-एनालिसिस जांच और पुलिस पूछताछ के दौरान जो बयान दिए, वे एक जैसे थे. नार्को-एनालिसिस और पॉलीग्राफ जांच रिपोर्ट अदालत में सबूत के तौर पर स्वीकार्य नहीं हैं।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...