8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालराम और रावण के बाद सियासत में 'शूर्पणखा' की एंट्री, बीजेपी के...

राम और रावण के बाद सियासत में ‘शूर्पणखा’ की एंट्री, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तो बुरे फंसे

Published on

इंदौर

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय लड़कियों के कपड़ों पर कमेंट कर बुरे फंस गए हैं। हनुमान जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम में बोलते हुए विजयवर्गीय ने लड़कियों को शूर्पणखा कह दिया। उनके बयान का वीडियो वायरल होते ही वे सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। लोग उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर रहे हैं।

विजयवर्गीय ने अपने बयान में कहा था कि हम महिलाओं को देवी स्वरूप मानते हैं, लेकिन आजकल की लड़कियां ऐसे कपड़े पहनती हैं कि उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता। सच कहूं तो वे शूर्पणखा दिखती हैं। विजयवर्गीय यहीं नहीं रुके। युवाओं में नशाखोड़ी के बढ़ते ट्रेंड की भी उन्होंने चर्चा की। उन्होंने कहा कि आजकल जब रात को निकलता हूं और लड़कों को नशे में देखता हूं तो ऐसा लगता है उतर के पांच सात धर दूं जिससे नशा उतर जाए। उन्होंने कहा कि हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोल रहा। मेरे मन में वास्तव में ऐसे विचार आते हैं।

उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि सुंदरता देखने वालों की आंखों में होती है। विजयवर्गीय को अपने परिवार के लोगों को देखना चाहिए कि वे कैसे कपड़े पहनते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि विजयवर्गीय उन्हें रावण की तरह दिखते हैं।

एक यूजर का कहना है कि लड़कियों को अपने कपड़े बदलने की जरूरत नहीं, ऐसे नेताओं को अपनी सोच बदलनी चाहिए। कुछ यूजर्स ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए कहा है कि महिला आयोग को विजयवर्गीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे मानसिक दिवालियापन बताते हुए विजयवर्गीय को पागल तक कह दिया है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...