9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यसिद्धारमैया मुख्यमंत्री की पहली पसंद, लिंगायत के बीच अभी भी BJP पॉपुलर,...

सिद्धारमैया मुख्यमंत्री की पहली पसंद, लिंगायत के बीच अभी भी BJP पॉपुलर, कर्नाटक चुनाव का नया सर्वे

Published on

नई दिल्ली

कर्नाटक चुनाव का एक नया सर्वे सामने आया है। एनडीटीवी ने Lokniti-CSDS के साथ मिलकर इसे किया है। इस सर्वे में कांग्रेस के लिए ज्यादा राहत की खबर है, वहीं बीजेपी के लिए कुछ चिंताजनक ट्रेंड सामने आए हैं। सीएम की पहली पसंद से लेकर चुनावी मुद्दों तक, कई पहलुओं पर लोगों का मिजाज जानने का प्रयास हुआ है।

सर्वे में सबसे पहले मुख्यमंत्री को लेकर सवाल पूछा गया. नतीजे बताते हैं कि कर्नाटक में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया अभी भी खासा लोकप्रिय हैं। 18 से 25 साल उम्र के युवाओं में 40 फीसदी मानते हैं कि सिद्धारमैया बेहतर सीएम साबित होंगे। वहीं 56 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में उनकी लोकप्रियता 44 प्रतिशत देखी गई है. बीजेपी के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को युवाओं द्वारा कुछ खास पसंद नहीं किया जा रहा है, सिर्फ 28 फीसदी उन्हें बतौर मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। वहीं बुजुर्गों में उनके लिए आंकड़ा 22 प्रतिशत बैठता है।

हैरानी की बात ये है कि इस सर्वे में कर्नाटक के सबसे बड़े नेता बीएस येदियुरप्पा को काफी कम वोट मिले हैं। वे सीएम रेस में पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। अब सीएम को लेकर तो सर्वे में कांग्रेस आगे दिख ही, इसके अलावा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी उसने बीजेपी को झटका दिया है।

असल में सर्वे के नतीजे बताते हैं कि कर्नाटक के लोग बीजेपी को ज्यादा भ्रष्ट मान रहे हैं, 59 फीसदी लोगों की राय तो यहीं है। कांग्रेस को लेकर ये आंकड़ा 35% रहा है। परिवारवाद के मामले में भी लोगों ने इस बीजेपी को ज्यादा घेरा है, सर्वे के मुताबिक 59 फीसदी लोग ऐसे हैं जो मान रहे हैं कि भाजपा में कांग्रेस की तुलना में ज्यादा परिवारवाद चल रहा है। कर्नाटक का विकास ज्यादा बेहतर कौन कर सकता है, इस सवाल पर भी 47 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस को पसंद किया है, वहीं बीजेपी को सिर्फ 37 फीसदी लोगों का वोट मिला।

कर्नाटक चुनाव की बात करें तो 10 मई को वोटिंग होने वाली है और 13 मई को नतीजे आएंगे। वर्तमान में राज्य में बीजेपी की सरकार है और बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था. उस समय बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और उसके खाते में 104 सीटें गई थीं, कांग्रेस की बात करें तो उसका आंकड़ा 80 पहुंच पाया था और जेडीएस को 37 सीटों के साथ संतुष्ट करना पड़ा था।

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...