15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल'साहब, क्या प्यार करना गुनाह है...' SP के सामने फफक पड़ी वो...

‘साहब, क्या प्यार करना गुनाह है…’ SP के सामने फफक पड़ी वो लड़की, जिसे होटल में छोड़ भागा पार्टनर

Published on

खरगोन ,

‘साहब, मेरी क्या गलती है? क्या किसी से प्यार करना गुनाह है? सामने वाले ने मुझसे से शादी की तो मुझे रखना चाहिए. लेकिन देखो तो वो मुझे होटल में छोड़कर भाग गया….’ यह कहते-कहते 19 साल की लड़की पुलिस अधीक्षक यानी एसपी के सामने फफककर रो पड़ी. पास खड़ी महिला पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे उसे चुप कराया और शिकायत लेकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई.

एसपी के सामने फरियाद लेकर पहुंची 19 साल की मनीषा (काल्पनिक नाम) पिछले साल 26 जून को विक्रम सोलंकी के संपर्क में आई थी. विक्रम खरगोन जिले के बफलगांव का रहने वाला है. 6 माह तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद विक्रम और मनीषा ने 17 जनवरी को आर्य मंदिर में शादी रचा ली.

होटल में ही छोड़कर चुपचाप भाग गया
आरोप है कि शादी के बाद घर न ले जाकर विक्रम ने मनीषा को इंदौर के एक होटल में रखने लगा. अपने घर ले जाने की बात पर विक्रम मारपीट पर उतारू हो गया और फिर अपनी पार्टनर को होटल में ही छोड़कर चुपचाप भाग गया. जैसे-तैसे युवती बड़वाह थाने पहुंची और अपनी आपबीती बताई. साथ ही अखिल भारतीय बलाई महासंघ के पदाधिकारी को भी इस बात की सूचना दी.

पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
जाति संगठन के लोग पीड़िता के साथ थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की. इसके बाद पीड़ित युवती खरगोन के एसपी धर्मवीर सिंह के पास पहुंची. एसपी के हस्तक्षेप के बाद बड़वाह थाने में आरोपी विक्रम सोलंकी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.

‘मुझे क्यों नहीं रखना चाहता?’
धोखे से टूट चुकी मनीषा ने एसपी को बताया, ”मेरे साथ धोखाधड़ी हुई है. झांसा देकर मेरे साथ शादी की गई. विक्रम मुझे क्यों नहीं रखना चाहता, आखिर मुझ में क्या कमी है? बड़वाह थाना प्रभारी के पास में पहुंची थी. लेकिन थाना इंचार्ज ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की. मैंने उनसे कहा साहब, मेरी क्या गलती है? क्या किसी से प्यार करना गलत है? सामने वाले ने मेरे से शादी की तो मुझे साथ रखना चाहिए था न….”

‘…मैं सुरक्षित नहीं हूं’
फरियादी युवती ने कहा, ”विक्रम सिंह सोलंकी ने मेरे साथ ज्यादती की है. मैं खरगोन से जा तो रही हूं लेकिन मैं सुरक्षित नहीं हूं. मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है. मुझे अगर कुछ होता है तो खरगोन पुलिस और बड़वाह पुलिस इसके लिए जिम्मेदार होगी. मेरे भाई को भी धमकी दी जा रही है. सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.”

श्री राजपूत करणी सेना का नेता है आरोपी
खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बड़वाह थाना इलाके का यह मामला है. बफलगांव निवासी विक्रम सोलंकी के खिलाफ धारा 376 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है. बड़वाह थाना इंचार्ज प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी श्री राजपूत करणी सेना का जिला अध्यक्ष है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में अब आगे कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...