16 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeखेललिट्टन दास से भिड़े सिराज, गंदी गालियों के बाद किया बोल्ड तो...

लिट्टन दास से भिड़े सिराज, गंदी गालियों के बाद किया बोल्ड तो विराट का रिएक्शन भी वायरल

Published on

चटगांव

भारत-बांग्लादेश के बीच जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन हालात उस वक्त तनाव भरे हो गए, जब मोहम्मद सिराज और लिट्टन दास के बीच तनातनी हो गई। यह सब तब शुरू हुआ जब सिराज ने अपनी पेस से गच्चा देने के बाद लिट्टन दास को अपशब्द कहे। इस बीच लिट्टन दास ने भी, ‘मैं आपको सुन नहीं सकता’ इशारे के साथ जवाब दिया। मगर अगली ही बॉल पर सिराज ने लिट्टन दास को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस सेलिब्रेशन में विराट कोहली भी शरीक हो गए।

भारत के पूर्व कप्तान विराट ने विकेट के बाद शांत पड़ चुकी भीड़ की ओर इशारा किया। इस दौरान सिराज का रिएक्शन भी कैमरे में कैद हो गया। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे लिट्टन दास 30 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले मोहम्मद सिराज और उमेश यादव की पेस जोड़ी ने बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

पारी की पहली ही गेंद पर सिराज ने लेफ्टहैंडर नजमुल हुसैन शंटो को ऋषभ पंत के हाथों लपकवाया। मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में पेस बोलिंग अटैक का नेतृत्व करते हुए उमेश यादव ने यासिर अली का काम तमाम किया, जो अपने शरीर से दूर होकर गेंद खेलना चाहते थे, लेकिन प्लेड ऑन हुए और क्लीन बोल्ड हो गए। बांग्लादेश का स्कोर 5 रन पर दो विकेट हो चुका था।

भारत ने ऐसे बनाए 404 रन
इससे पहले निचले क्रम के बल्लेबाजों के बूते भारत ने अपनी पहली पारी में 404 रन बनाए। खेल के दूसरे दिन छह विकेट पर 278 रन से आगे खेलते हुए भारत ने श्रेयस अय्यर (86) का विकेट आठवें ओवर में गंवा दिया। 192 गेंद की पारी में उन्होंने 10 चौके लगाए। अय्यर के जाने के बाद कुलदीप यादव (114 गेंद में 40 रन) और रविचंद्रन अश्विन (113 गेंद में 58 रन) ने सातवें विकेट की साझेदारी में 200 गेंद में 87 रन जोड़े।

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...