6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिसिसोदिया ने कोई फोन नहीं तोड़ा, 14 में से 5 तो ED...

सिसोदिया ने कोई फोन नहीं तोड़ा, 14 में से 5 तो ED के पास… हमें जहर दे दो’, ईडी की जांच पर बिफरे संजय सिंह

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी ने आबकारी मामले में ईडी की जांच को झूठ का पुलिंदा बताया है. राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ईडी ने कोर्ट में बताया है कि मनीष सिसोदिया ने 14 मोबाइल तोड़ दिए, जबकि इनमें से 5 मोबाइल खुद ईडी के पास ही है. ईडी की जांच को मजाक बना दिया गया है.

संजय सिंह ने ईडी पर आरोप लगाया कि जिन मोबाइल फोन का IMEI नंबर कोर्ट में दिया है वह उनके घरों में काम करने वाले लोगों का है. सभी नंबर इस्तेमाल किए जा रहे हैं. अगर ये लोग हमें जिंदा नहीं देखना चाहते हैं तो अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह को जहर की पुड़िया देकर बोलें कि सब खत्म कर दो. इतनी ही नफ़रत है तो चौराहे पर गोली मार दो हमको क्यों ये ड्रामे कर रहे हैं.

ED अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए: संजय
AAP सांसद ने कहा कि ईडी के पास सीजर रिपोर्ट में जो IMEI Number पड़ा हुआ है. वही फोन, वहीं IMEI Number को ED बता रहा है कि मनीष सिसोदिया ने तोड़ दिया. ईडी-बीजेपी ने चिल्ला-चिल्लाकर कहा कि सिसोदिया ने 14 फोन तोड़ दिए. ये 14 फोन मनीष के परिवार और नौकर के थे जिसमें से 5 ED के पास हैं. कोर्ट के सामने ED के अधिकारियों द्वारा ग़लत तथ्य रखने पर कार्रवाई होनी चाहिए.

ईडी ने कोर्ट में क्या कहा था?
बता दें कि ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि आबकारी नीति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है. अधिकांश संदिग्ध, शराब कारोबारी, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, दिल्ली के आबकारी मंत्री (मनीष सिसोदिया) और अन्य संदिग्धों ने कई बार अपने फोन बदले हैं. आरोपियों ने जिन फोन-उपकरणों का उपयोग किया और नष्ट किया गया है, उनकी अनुमानित कीमत करीब 1.38 करोड़ रुपए है.

 

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...