7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिसिसोदिया का बीजेपी पर बड़ा आरोप, बोले- नए पार्षदों को आने लगे...

सिसोदिया का बीजेपी पर बड़ा आरोप, बोले- नए पार्षदों को आने लगे हैं फोन

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली एमसीडी (MCD) चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। आप की जीत से बीजेपी को सबसे बड़ा झटका लगा है, दिल्ली एमसीडी में बीजेपी का 15 साल का शासन अब खत्म हो चुका है। बीजेपी के खाते में 104 सीटें आई हैं। इस बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दावा किया है कि ‘बीजेपी का खेल शुरू हो गया। हमारे नवनिर्वाचित पार्षदों के पास फोन आने शुरू हो गए। हमारा कोई पार्षद बिकेगा नहीं। हमने सभी पार्षदों से कह दिया है कि इनका फोन आए या ये मिलने आएं तो इनकी रिकॉर्डिंग कर लें।’

सिसोदिया के आरोप के बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा, ‘चेक कर लो सिसोदिया, कहीं केजरीवाल ही तो फ़ोन नहीं करवा रहा। और जहां तक बिकने का सवाल है, पार्षद छोड़ो, केजरीवाल, सत्येन्द्र और खुद तुम बिकाऊ हो। जिस पार्टी ने MCD के टिकट बेचे हो, उसके लिए ये डर स्वाभाविक भी है, शराब घोटाले के सरगना से ऐसे संस्कारी ट्वीट्स अच्छे नहीं लगते।’

केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को दी बधाई
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले दिल्ली के लोगों को बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी जीत, इतनी शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव और परिवर्तन के लिए दिल्ली को लोगों को बधाई देना चाहता हूं। दिल्ली के लोगों ने अपने बेटे और भाई को इस लायक समझा कि नगर निगम की जिम्मेदारी भी हमें दे दी। जो भी जिम्मेदारी उन्होंने हमें दी। हमने लाखों करोड़ों बच्चों का भविष्य बनाया। हमने लोगों के इलाज का इंतजाम किया। लोगों ने हमें बिजली की जिम्मेदारी दी तो हमने बिजली को सुधारा। आज दिल्ली के लोगों ने अपने बेटे को सफाई की जिम्मेदारी दी है तो हम उसे पूरा करेंगे। आपके प्यार और विश्वास का ऋण चुका नहीं पाऊंगा। मैं आपके भरोसे को कायम रखूं ऐसी हमारी कोशिश रहेगी।

780 से अधिक उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के बुधवार को घोषित परिणाम में 780 से अधिक उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। 4 दिसंबर को हुए चुनाव में कुल 1,349 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने बुधवार को एक बयान में मतगणना से संबंधित आंकड़े साझा किए, जिसके अनुसार 784 उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त हो गई। इनमें 370 निर्दलीय, कांग्रेस के 188, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 128, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के 13, आम आदमी पार्टी (आप) के तीन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 10 उम्मीदवार शामिल हैं। ‘आप’ ने एमसीडी चुनाव में 134 सीट जीतकर इस प्रतिष्ठित नगर निगम पर भाजपा के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया। एमसीडी के 250 वार्ड में हुए चुनाव में भाजपा ने 104 सीट हासिल कीं जबकि कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ नौ सीट आईं।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...