8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में लगे 'गोली मारो' के नारे... मुहर्रम जुलूस में हिंसा के...

दिल्ली में लगे ‘गोली मारो’ के नारे… मुहर्रम जुलूस में हिंसा के बाद थाने के बाहर जुटे हिंदूवादी संगठन

Published on

नई दिल्ली,

पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई में मुहर्रम जुलूस में भीड़ की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी. इस घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है. रविवार को हिंदूवादी संगठनों ने नांगलोई पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए. उन्होंने उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग की. यह प्रदर्शन करीब आधे घंटे तक चला और क्षेत्र में ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो… को नारे लगाए. इलाके में ‘जय श्री राम’ के नारे भी गूंजते रहे.

अधिकारियों ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पश्चिमी दिल्ली में मुहर्रम के जुलूस के दौरान शनिवार को हुई झड़पों को लेकर रविवार को पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद दोनों संगठनों के सदस्यों ने नांगलोई पुलिस स्टेशन के बाहर ‘देश के गद्दारों को गोली मारो…’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए. उन्होंने बताया कि नारेबाजी करीब आधे घंटे तक चलती रही और बाद में भीड़ तितर-बितर हो गई.

पुलिस ने रविवार को तीन मामले दर्ज किए
अधिकारियों ने बताया कि नांगलोई में मुहर्रम के जुलूस में शामिल भीड़’ की पुलिस कर्मियों के साथ झड़प हो गई थी. पथराव की घटना हुई थी. इस मामले में पुलिस ने रविवार को तीन मामले दर्ज किए. झड़पों में छह पुलिस कर्मियों समेत 12 लोग घायल हो गए थे. जबकि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा था.

ताजिया जुलूस निकाले जाने के दौरान हुई झड़प
पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया था. पुलिस ने शनिवार को बताया था कि नांगलोई इलाके में कई ताजिया जुलूस निकाले जा रहे थे. उनमें करीब आठ से 10 हजार लोगों ने हिस्सा लिया. मुख्य रोहतक रोड पर एक या दो आयोजक अनियंत्रित हो गए और उस मार्ग से भटकने की कोशिश की जो ‘ताजियादारन’ के साथ समन्वय बैठक में पारस्परिक रूप से तय किया गया था.

तय रूट से अलग बढ़ रहे थे आयोजक
पुलिस ने उन्हें पूर्व-निर्धारित मार्ग पर बने रहने और आगे बढ़ने के लिए मनाने की कोशिश की. हालांकि उनमें से अधिकांश ने सहयोग किया, लेकिन कुछ लोग अनियंत्रित हो गए और जनता को भड़काना शुरू कर दिया. इस बीच, पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद थे.

पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
डीसीपी सिंह ने बताया था कि डायवर्जन पर आपत्ति के बाद पुलिस कर्मियों पर पथराव किया गया. स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्के लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...