14.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यउत्तरकाशी एवलांच में अब तक 16 की मौत, खराब मौसम की वजह...

उत्तरकाशी एवलांच में अब तक 16 की मौत, खराब मौसम की वजह से रुका रेस्क्यू

Published on

उत्‍तरकाशी,

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को दिल दहलाने वाला हादसा हो गया था. 17,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित द्रौपदी की डांडा चोटी पर हुए एवलांच में 56 ट्रैकर्स फंस गए थे. एवलांच के 54 घंटे बाद भी भी 13 ट्रैकर्स लापता बताए जा रहे हैं. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक खराब मौसम की वजह से बचाव कार्य को रोक दिया गया है.

अब तक 16 शव बरामद
अभी तक 16 पर्वतारोहियों के शवों को बरामद किया जा चुका है. फिलहाल IAF ने 16,000 फीट पर एक अस्थायी बेस कैंप तैयार किया है. मौसम सुधरने पर फिर से बचाव कार्य शुरु किया जाएगा. इसके अलावा वहां से शवों को नीचे लाने की प्रकिया शुरू की जाएगी.

खराब मौसम की वजह से रोकना पड़ रहा बचाव कार्य
बता दें कि लगातार 54 घंटे से लापता ट्रैकर्स के लिए रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी है. भारतीय वायुसेना, ITBP, NDRF, SDRF और सेना फंसे हुए ट्रैकर्स को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चला रही है. हालांकि, खराब मौसम के चलते रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन को बीच-बीच में रोकना पड़ रहा है. खराब मौसम और अंधेरे की वजह से बुधवार को ऑपरेशन रोक दिया गया था.

लापता ट्रैकर्स पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के बताए जा रहे हैं. बता दें कि बुवधार के दिन बचाव कार्य के दौरान कई ट्रैकर्स को बचाया गया था.

Latest articles

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

यूपीएससी सम्मान समारोह: ‘एक चाय वाला पीएम और गाय वाला सीएम बन सकता है — डॉ. मोहन यादव

भोपाल राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सफल अभ्यर्थियों...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...