17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतितो केंद्र के सालाना बजट में दिल्ली के लिए नहीं होगी कोई...

तो केंद्र के सालाना बजट में दिल्ली के लिए नहीं होगी कोई घोषणा, जान लीजिए क्यों

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने मंगलवार को चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया। दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कहना है, ‘केंद्रीय बजट 1 फरवरी को आएगा और दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा। आज ही हम कैबिनेट सचिव को स्थायी निर्देश जारी करेंगे कि बजट में दिल्ली से जुड़ी कोई घोषणा नहीं होनी चाहिए।’

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को कहा कि चुनाव आयोग कैबिनेट सचिव को पत्र लिखकर सूचित करेगा कि केंद्रीय बजट में दिल्ली के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया जा सकता जिससे सभी के लिए समान अवसर प्रभावित हों। चुनाव से कुछ दिन पहले पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, ‘हम कैबिनेट सचिव को लिखेंगे कि केंद्रीय बजट में दिल्ली के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया जा सकता, जिससे सभी के लिए समान अवसर प्रभावित हों।’

राजीव कुमार ने घोषणा की कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है और नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी तक की जाएगी। उम्मीदवार 20 जनवरी तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। उत्तर प्रदेश में मिल्कीपुर और तमिलनाडु में इरोड विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव इसी कार्यक्रम के अनुसार होंगे।

दिल्ली में कुल कितने वोटर्स?
ईसीआई राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। इसके अलावा, पुरुष मतदाता की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाता 71.74 लाख मतदाता है और युवा मतदाता की संख्या 25.89 लाख मतदाता हैं। उधर, पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं की कुल संख्या 2.08 लाख है। इसके अलावा, दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 है।

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...