23.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराजनीति...तो क्या बांग्लादेश सरकार से सवाल पूछे जाएंगे? राहुल गांधी के बयान...

…तो क्या बांग्लादेश सरकार से सवाल पूछे जाएंगे? राहुल गांधी के बयान को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर किया पलटवार

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ब्रिटेन में लोकतंत्र पर दिए गए बयान को लेकर संसद के भीतर से लेकर बाहर तक हंगामा जारी है। कांग्रेस और बीजेपी नेता एक दूसरे पर वार-पलटवार का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच बीजेपी लगातार राहुल गांधी से माफी मांगने की बात पर अड़ी हुई है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी के माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। राहुल गांधी के बयान के मुद्दे पर टीवी डिबेट के दौरान बीजेपी प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी और कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा एक दूसरे से भिड़ गए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यदि हमारे देश के जवान शहीद होंगे तो सवाल क्या बांग्लादेश की सरकार से पूछा जाएगा।

लोकतंत्र पर ताला लगाने का काम कर रही बीजेपी
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अगर पुलवामा होगा और पूछा जाएगा कि 350 किलो आरडीएक्स कहां से आया। पूछा जाएगा कि वह गाड़ी किसकी थी, देवेंद्र सिंह को क्यों छोड़ दिया गया तो विपक्ष को तो चुपचाप मुंह पर ताला लगाकर बैठ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही हम कह रहे हैं कि लोकतंत्र पर ताला लगाने का काम बीजेपी तमाम एंगल से करती है। कांग्रेस नेता आलोक वर्मा ने राहुल गांधी के भाषण का वह अंश भी सुनवाई जिसमें एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी कहते हैं कि यह हमारी समस्या है। यह हमारी आंतरिक समस्या है और इसका हल हमारे से ही निकलेगा। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार लगातार अडानी मुद्दे पर जेपीसी की मांग पर भाग रही है और विपक्ष लगातार सरकार के पीछे है।

137 साल में कांग्रेस को इतना नीचे कोई नहीं ले गया
इससे पहले बीजेपी प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के बयान को लेकर कहा कि आप जो ऑडियो सुनवा रहे हैं वह राहुल के लोकतंत्र पर दिए गए भाषण के एक दिन बाद का है। त्रिवेदी ने कहा कि उस दिन का भाषण कहां है जिसमें राहुल गांधी कह रहे हैं कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी सब पर भारी होने वाले बयान पर भी तंज किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इतने भारी है कि वे कांग्रेस को इतना नीचे ले गए हैं जितना 137 साल में कोई नहीं ले गया है।

दो-दो बार मुख्य विपक्षी दल होने लायक सांसद नहीं
बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस की लगातार कम होती लोकसभा सीटों पर भी तंज कसा। सुंधाशु त्रिवेदी ने कहा कि आज कांग्रेस के अंदर इतना हलकापन आ गया है कि इतनी हलकी बातों पर भी, भारत के भारी अपमान पर भी आकर मजबूरी में , विवशता में निर्लज्जता के साथ उस बयान का बचाव करना पड़ रहा है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी औपचारिक विदेश प्लेटफॉर्म पर भारत की आलोचना की है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी, सीहोर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीगी

बालाघाट में पेड़ गिरने से बाइक दबी भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर...

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...