9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीय‘कोई मशीन से मेरा दिमाग चला रहा है…’, शख्स की याचिका देख...

‘कोई मशीन से मेरा दिमाग चला रहा है…’, शख्स की याचिका देख सुप्रीम कोर्ट के जज भी हुए हैरान

Published on

नई दिल्ली

एक शख्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर अजीबोगरीब दावा किया है। उसने दावा किया है कि उसके दिमाग को कोई मशीन से कंट्रोल कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने जब मामले की सुनवाई की तो वह भी इससे हैरान रह गए। जज ने कहा कि इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की मातृभाषा में बात करने की भी कोशिश की।

क्या है पूरा मामला?
याचिकाकर्ता की ओर से आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक इस याचिका में कहा गया कि कुछ लोगों ने CFSL यानी सेंट्रल फॉरेंसिक साइंटिफिक लेबोरेटरी से ह्यूमन ब्रेन रीडिंग मशीनरी हासिल कर ली है। इस तकनीक का इस्तेमाल उनके ऊपर किया गया है। इस मामले में सीबीआई की ओर से कोर्ट में हलफनामा पेश किया।

इसमें कहा गया कि याचिकाकर्ता पर ऐसी कोई भी फॉरेंसिक जांच नहीं की गई है। ऐसे में मशीन डीएक्टिवेट करने का सवाल ही नहीं उठता। इस याचिका को नवंबर 2022 में कोर्ट में खारिज कर दिया गया। पेशे से टीचर इस याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटीशन दाखिल की थी। याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इस मशीन को डीएक्टिवेट करने के निर्देश देने की मांग की।

इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस एहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने की। इस मामले में कोर्ट ने कहा, ‘याचिकाकर्ता की तरफ से विचित्र प्रार्थना की गई है कि कुछ अन्य लोगों की तरफ से कोई मशीन चलाई जा रही है, जिसके जरिए उसके दिमाग पर नियंत्रण किया जा रहा है। हमें इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोई गुंजाइश या कारण नजर नहीं आता है।’

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...