15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यभारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी, राहुल के साथ कर...

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी, राहुल के साथ कर रहीं पदयात्रा

Published on

बेंगलुरु,

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक में गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं. सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस पदयात्रा में शामिल हुईं. भारत जोड़ो यात्रा आज पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक जाएगी. सोनिया गांधी कांग्रेस की पदयात्रा में ऐसे वक्त पर शामिल हुईं, जब पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान मचा है. कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होना है.

लंबे समय बाद सोनिया ने दिखाई सक्रियता
लंबे समय बाद सोनिया किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुई हैं. स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं किया था. भारत जोड़ो यात्रा के शुरुआत के वक्त सोनिया गांधी विदेश में अपना इलाज करवा रही थीं. उस वक्त उनकी मां का भी निधन हो गया था. सोनिया के साथ प्रियंका और राहुल भी इटली गए थे. सोनिया कुछ दिनों पहले ही वह भारत लौटी हैं.

4 अगस्त को कर्नाटक पहुंची थीं सोनिया
सोनिया गांधी 4 सितंबर को कर्नाटक पहुंची थीं. उन्होंने दशहरा पर एचडी कोट विधानसभा के बेगुर गांव में भीमनाकोली मंदिर में पूजा अर्चना की. सोनिया आज मंड्या जिले में पदयात्रा में शामिल हुईं. वे कुछ दूर तक अपने बेटे राहुल गांधी के साथ भी चलेंगी.

इससे पहले बुधवार को सोनिया गांधी ने अपने बेटे राहुल गांधी के साथ दशहरा मनाया. सोनिया मैसूर जिले के एचडी कोटे तालुक में काबिनी बांध के बैकवाटर के पास एक रिसॉर्ट में रूकी थीं. यहां राहुल गांधी दशहरा के ब्रेक पर उनसे मिलने गए थे. इसके बाद राहुल गांधी और सोनिया गांधी काबिनी फॉरेस्ट सफारी भी गए थे.

 

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...