8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलसाउथ अफ्रीका ने रचा इत‍िहास, पहली बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल...

साउथ अफ्रीका ने रचा इत‍िहास, पहली बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई, अफगान‍िस्तान को रौंदा

Published on

तारोबा (त्रिनिदाद),

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच आज (27 जून) खेला गया. ज‍िसे साउथ अफ्रीकी टीम ने 9 व‍िकेट से जीतकर अपने नाम कर ल‍िया. वहीं साउथ अफ्रीका ने पहली बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी जगह बनाई.

साउथ अफ्रीका ने अफगान‍िसतान के ख‍िलाफ महज 8.5 ओवर्स में 60 रन बनाकर 29 जून को बारबडोस में होने वाले फाइनल की सीट भी बुक कर ली. अब साउथ अफ्रीका का फाइनल में मुकाबला भारत या इंग्लैंड के बीच आज (27 जून) होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के व‍िजेता से होगा. खास बात यह रही कि साउथ अफ्रीका पहली बार क‍िसी क‍िसी भी तरह के वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. जो अपने आप में प्रोटीज टीम के ल‍िए क‍िसी सपने से कम नहीं हैं.

यह मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में हुआ. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उसका यह फैसला बैकफायर कर गया.अफगान‍िस्तान की टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में महज 56 रनों पर ऑलआउट हो गई. यह अफगान‍िस्तान का टी20 इत‍िहास में सबसे कम स्कोर भी रहा.

साउथ अफ्रीका की पारी की हाइलाइट्स
साउथ अफ्रीका की टीम की ओर से ओपन‍िंंग करने के ल‍िए रीजा हेंड्र‍िक्स और क्विंटन डिकॉक आए. लेक‍िन ड‍िकॉक (5) रन बनाकर फजलहक फारुकी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. लेक‍िन इसके बाद रीजा हेंड्र‍िक्स (29) और कप्तान एडेन मार्करम (23) अंत तक ट‍िके रहे और अपनी टीम को व‍िजय तक ले गए. दोनों ही नॉट आउट लौटे.

अफगान‍िस्तान की पारी की हाइलाइट्स
इस मुकाबले में टॉस जीतकर अफगान‍िस्तान के कप्तान राश‍िद खान ने पहले बल्लेबाजी करने का न‍िर्णय ल‍िया, लेकिन अफगान‍िस्तान टीम के एक के बाद एक लगातार व‍िकेट ग‍िरते गए. नतीजा यह हुआ क‍ि अफगान‍िस्तान की टीम 11.5 ओवर्स में महज 56 रन पर ऑलआउट हो गई.

अफगान‍िस्तान टीम का सबसे पहला व‍िकेट रहमानुल्लाह गुरबाज (0) के रूप में ग‍िरा. वह टीम के 4 रन के स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद गुलबद‍िन नायब (9), इब्राह‍िम जादरान (2), मोहम्मद नबी (0) और नांगेयालिया खरोटे (2) भी सस्ते में आउट हुए. ये पांचों बल्लेबाज जब आउट हुए तो अफगान‍िस्तान टीम का स्कोर 23/5 हो चुका था. इसके कुछ देर बाद ही अजमतुल्लाह उमरजई (10) भी आउट हो गए. उमरजई जब आउट हुए तो अफगान‍िस्तान टीम का स्कोर 28/6 हुआ.

फ‍िर 50 रन के स्कोर पर करीम जनत (8), नूर अहमद (0) को तबरेज शम्सी ने आउट किया. इसके बाद ठीक अगले ओवर में 50 रन के ही स्कोर पर कप्तान राश‍िद खान (8) भी आउट हो गए. फ‍िर 56 रन नवीन उल हक के आउट होते ही अफगान‍िस्तान टीम ऑलआउट हो गई. साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन और तबरेज शम्सी ने 3-3 व‍िकेट ल‍िए. वहीं कग‍िसो रबाडा और एनर‍िक नोर्क‍िया ने 2-2 व‍िकेट झटके. जानसेन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे.

साउथ अफ्रीका ने रच द‍िया इत‍िहास
यह मैच जीतते ही साउथ अफ्रीका ने इत‍िहास रच द‍िया. अफ्रीकी टीम अब तक किसी भी आईसीसी वर्ल्ड कप (वनडे-टी20) के इतिहास में फाइनल नहीं खेल सकी थी. उसके साथ चोकर्स नाम का एक बहुत बड़ा धब्बा जुड़ा हुआ थी. पर यह धब्बा भी हट गया. इससे पहले अफ्रीकी टीम कई बार सेमीफाइनल में पहुंची थी, अफ्रीकी टीम ने इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप में 5 बार (1992, 1999, 2007, 2015 और 2023) सेमीफाइनल में एंट्री की थी. जबकि टी20 वर्ल्ड कप में 2 बार (2009, 2014) सेमीफाइनल में जगह बनाई थी.

अफ्रीका से कोई मैच नहीं जीती अफगानिस्तान
अफगानिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में अफ्रीकी टीम का रिकॉर्ड धांसू रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 2 वनडे और 3 टी20 (27 जून का मुकाबला भी शाम‍िल) मुकाबले खेले गए हैं. हर बार अफ्रीकी टीम को ही जीत मिली है. इस बार भी प्रोटीज टीम का पलड़ा भारी रहा.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...