11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यमेयर चुनाव में अब तक नहीं खुला सपा का खाता, फिर भी...

मेयर चुनाव में अब तक नहीं खुला सपा का खाता, फिर भी अखिलेश को मिली खुशी की वजह

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी BJP से बुरी तरह पिछड़ती हुई नजर आ रही है. वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलता नजर आ रहा है. इसके बाद भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव को खुश होने की वजह मिल गई है. अखिलेश ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार को लेकर ट्वीट किया है.

इस ट्वीट में अखिलेश यादव ने भाजपा का निशाना साधते हुए लिखा है- ‘कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बंटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है. ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के खिलाफ सख्त जनादेश है.’

बता दें कि यूपी में 17 नगर निगम चुनावों को लेकर काउंटिंग चल रही है. इसमें सपा अभी तक एक भी सीट पर खाता खोलती नहीं दिख रही है. वहीं, बीजेपी सभी 17 सीटों पर आगे है. इसी बीच यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है. इस ट्वीट के जरिए उन्होंने भाजपा पर हमला बोला.

यूपी नगर निकाय चुनाव के साथ ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 224 सीटों के नतीजे भी आ रहे हैं. अभी तक के रुझान के मुताबिक, कर्नाटक में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है. बीजेपी की इसी हार पर अखिलेश ने ट्वीट किया है.

यूपी में अखिलेश को बड़ा झटका
अब तक के रुझानों के मुताबिक, यूपी के नगर निकाय चुनाव में सपा को नगर निगम में शून्य, नगर पालिका में 35 और नगर पंचायत में सिर्फ 72 सीटों पर आगे चल रही है. अखिलेश के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनके पिता और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह पहला चुनाव है, जिसमें उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने आप को साबित करने की है.

 

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...