15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलतीसरी बार फाइनल में पहुंची SRH, राजस्थान का सपना टूटा, अब KKR...

तीसरी बार फाइनल में पहुंची SRH, राजस्थान का सपना टूटा, अब KKR से आखिरी जंग

Published on

चेन्नई:

आईपीएल 2024 को उसकी दोनों फाइनलिस्ट टीम मिल चुकी है क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार रात राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफायर-2 में हरा दिया। अब आईपीएल के 17वें सीजन का खिताबी मुकाबला पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इसी मैदान पर रविवार को होगा। फाइनल से पहले इस आखिरी लड़ाई में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने नौ विकेट खोकर 175 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स इस रन चेज में लगातार अंतराल में विकेट गंवाती रही। अंत में ध्रुव जुरेल ने 35 गेंद में 56 रन की साहसिक पारी जरूर खेली, लेकिन अपनी टीम को फाइनल में नहीं पहुंचा पाए। इस तरह राजस्थान रॉयल्स 36 रन से मैच हार गई। हैदराबाद की इस जीत का सारा क्रेडिट उसके स्पिनर्स को जाता है, जिन्होंने पांच विकेट झटके। शाहबाज अहमद ने तीन शिकार किए तो अभिषेक शर्मा के खाते में दो सफलता आई।

KKR का चौथा तो SRH का दूसरा फाइनल
कोलकाता नाइटराइडर्स अपना चौथा फाइनल खेलने के लिए तैयार है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद अपना तीसरा फाइनल खेलेगी। केकेआर ने 2012, 2014 और 2021 में फाइनल खेला, जिसमें उसे सिर्फ 2021 में हार का मुंह देखना पड़ा जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में आरसीबी को फाइनल में हराया था तो 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स से पराजय झेलनी पड़ी थी। अब छह साल बाद फाइनल में पहुंची पिंक आर्मी दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए पूरी ताकत लगा देगी।

हेड ने संभलकर पारी बढ़ाई
पहले बैटिंग करते हुएतीन विकेट जल्दी निकलने के बाद हैदराबाद के लिए ओपनर ट्रेविस हेड ने संभलकर बल्लेबाजी की। वह अपने उस प्रचंड अंदाज में नहीं दिखे जैसे बल्लेबाजी वह पूरे टूर्नामेंट में करते आए हैं। उन्होंने थोड़ा संयत तरीके से खेलना शुरू किया। हालांकि वह अपनी पारी ज्यादा लंबी नहीं खींच सके और 28 बॉल पर 34 रन (3 फोर, 1 सिक्स) बनाकर संदीप शर्मा का शिकार बने। इस मौके पर भी बोल्ट की तरह ही संदीप ने स्लो बाउंसर का इस्तेमाल किया और यह तरकीब काम कर गई। हेड और क्लासेन के बीच 30 बॉल पर 42 रनों की पार्टनरशिप हुई। राहुल त्रिपाठी (15 बॉल पर 37 रन, 5 फोर, 2 सिक्स) ने भी अच्छे हाथ दिखाए।

हेनरिक क्लासेन की चौथी फिफ्टी
हैदराबाद के बैटर हेनरिक क्लासेन ने मौजूदा टूर्नामेंट में चौथा अर्धशतक जमाया। क्लासेन अब इस सीजन 15 मैच में 42.09 के औसत से 463 रन बना चुके हैं। ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद भी हैदराबाद के बल्लेबाज जूझते रहे और रन गति पर भी अंकुश लग गया। राजस्थान के एक अन्य तेज गेंदबाज आवेश खान ने पारी के 14वें ओवर की अंतिम दो लगातार बॉल पर नीतीश रेड्डी (5) और अब्दुल समद (0) को पविलियन की राह दिखाकर हैदराबाद के बड़े स्कोर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हेनरिक क्लासेन ने इस बीच संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि 50 रन पूरे होते ही वह संदीप शर्मा की स्लो यॉर्कर गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

बेकार गया बोल्ट का ट्रिपल अटैकहैदराबाद की आतिशी सलामी जोड़ी ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने लीग मैचों की ही तर्ज पर पावरप्ले में धुआंधार बल्लेबाजी की अपनी रणनीति नहीं छोड़ी, जबकि पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ उनका यह अप्रोच कामयाब नहीं रहा था। ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर लेकर आए तो अभिषेक ने उनकी तीसरी ही गेंद पर सिक्स और चौथी बॉल पर फोर लगाकर अपने मंसूबे जताए। लेकिन, बोल्ट ने ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें आउट कर हैदराबाद को बड़ा झटका दे दिया। अभिषेक उनकी गेंद पर पुल करने के प्रयास में कवर क्षेत्र में कैडमोर को कैच थमा कर 13 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

Latest articles

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

दादाजी धाम में सामूहिक शिव अभिषेक व हनुमान चालीसा पाठ संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर रायसेन रोड पटेल नगर भोपाल...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...