5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलश्रीलंका ने निकाली वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की अकड़, आठ विकेट से रौंदकर...

श्रीलंका ने निकाली वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की अकड़, आठ विकेट से रौंदकर मुश्किल किया सेमीफाइनल का सफर

Published on

बेंगलुरु

श्रीलंका ने गुरुवार रात डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को करारी शिकस्त देते हुए वर्ल्ड कप 2023 का एक और उलटफेर कर दिया। इस हार के बाद अब अंग्रेजों का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल लग रहा है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के छोटे से मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद थी। मगर बडे़ हिटर्स से सजी इंग्लिश टीम सूखी और सपाट पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34वें ओवर में सिर्फ 156 रन पर ही सिमट गई। अपने गेंदबाजों के जानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बल्लेबाज भी हावी हो गए। इस तरह श्रीलंका ने 25.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाथुम निसंका 77 तो सदीरा समीराविक्रमा 65 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले गेंदबाजी में लाहिरु कुमारा ने तीन विकेट झटके। श्रीलंका की ये पांच मैच में दूसरी जीत तो इंग्लैंड की इतने ही मुकाबलों में चौथी हार है।

अब इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल मुश्किल
मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड अपने पांच मैच खेलने के बाद सिर्फ दो अंक और -1.63 के खराब नेट रन रेट के चलते नौवें स्थान पर मजबूती से टिकी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ हार ने उसके सारे समीकरण बिगाड़ दिए। उसके चार मैच अभी बाकी हैं। ऐसे में अब कोई चमत्कार ही इंग्लैंड को नॉकआउट की दौड़ में बरकरार रख सकता है। मतलब चैंपियन टीम को यहां से सिर्फ जीत नहीं बल्कि दूसरी टीमों के नजीतों पर भी नजर बनाए रखनी होगी।

वर्ल्ड कप में 24 साल से नहीं हारा श्रीलंका
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप की पहली टक्कर साल 1983 में हुई। इसके बाद से 1999 वर्ल्ड कप तक इंग्लैंड ही जीतते रहे, लेकिन कैरेबियाई सरजमीं पर खेले गए 2007 विश्व कप में पहली बार श्रीलंका को जीत मिली। तब से लेकर आज तक एशियाई टीम का विजय रथ जारी है। 2011, 2015, 2019 के बाद अब 2023 में भी श्रीलंका ने इंग्लैंड को हरा दिया। इस तरह विश्व कप के 12 मैच में हिसाब अब 6-6 पर आ चुका है।

हर मोर्चे पर फेल रही इंग्लैंड
मौजूदा वर्ल्ड कप इंग्लैंड के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। डिफेंडिंग चैंपियन टीम हर मोर्चे पर फेल रही। विशेषकर उनके बैटर्स अपने अति आक्रामकता के चक्कर में निपटते गए। खोई फॉर्म तलाशने के लिए उन्हें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से बेहतर बैटिंग फ्रैंडली विकेट नहीं मिलता। डाविड मलान और जो रूट को छोड़कर इंग्लैंड का कोई भी बैटर अब तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। गेंदबाजी में भी निरंतरता की कमी साफ देखी जा सकती है। जोस बटलर बतौर कप्तान और बल्लेबाज बुरी तरह विफल रहे। टीम कभी परफेक्ट कॉम्बिनेशन ही नहीं तलाश पाई।

मैथ्यूज के आते ही बदला श्रीलंका का खेल
पिछले मैच में नीदरलैंड्स पर पांच विकेट की जीत के दौरान काफी परेशानियों का सामना करने वाली श्रीलंका के लिए टूर्नामेंट कोई खास अच्छा नहीं जा रहा। टीम ने चोट के कारण कप्तान दासुन शनाका और युवा तेज गेंदबाज मथीषा पथिराना को गंवा दिया है। अनुभवी ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को पथिराना के बैकअप के रूप में स्क्वॉड में शामिल किया गया और टूर्नामेंट का पहला मैच खेलते हुए उन्होंने खासा प्रभाव छोड़ा। पांच ओवर में सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट झटके तो एक रन आउट में भी उनका योगदान था। मैथ्यूज के आने से टीम में आत्मविश्वास भी आया।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...