12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'मेरे साथ रहो, बच्चे पैदा करो', आतंकी ने किया था प्रपोज, Hamas...

‘मेरे साथ रहो, बच्चे पैदा करो’, आतंकी ने किया था प्रपोज, Hamas की कैद में रही लड़की का खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

इजराइल हमास जंग के बीच एक इजराइली महिला ने खुलासा किया है कि एक हमास का एक लड़ाका उससे शादी करना चाहता था. टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, 18 साल की नोगा वीस  पिछले साल गाजा में 50 दिन हमास की कैद में रही थी.बाद में उसे एक समझौते के तहत रिहा कर दिया गया था.

‘मेरे बच्चों को पैदा करेगी?’
नोगा वीस ने दावा किया है कि बंधक बनाने वालों में से एक ने उसे अंगूठी देकर प्रपोज किया था.उसने कहा था कि क्या वह हमेशा गाजा में रहेगी और उसके बच्चों को पैदा करेगी? नोगा ने बताया कि उसने शादी के लिए उसका हाथ माँगने के लिए उसे उसकी बिछड़ी मां से भी मिला दिया था.

‘प्रपोजल सुनकर हंसने लगी ताकि…’
जब नोगा से पूछा गया कि उसने प्रपोजल पर क्या जवाब दिया? उसने कहा- ‘मैंने हंसने का नाटक किया ताकि वह मेरे सिर में गोली न मार दे’. आउटलेट ने आगे बताया कि नोगा ने शुरू में शांति से प्रपोजल को रिजेक्ट करने की कोशिश की थी. हालांकि, जब बात नहीं बनी तो वह उसपर चिल्लाई.

7 अक्टूबर को, जब हमास ने इज़राइल पर आक्रमण किया, तो नोगा के पिता, 56 वर्षीय इलान, अपने क्षेत्र किबुत्ज़ बेरी में सुबह 7:15 बजे इमरजेंसी स्क्वाड में शामिल होने के लिए निकले.हालांकि, वह कभी वापस नहीं लौटे. हमले के दौरान वह मारे गए और उनका शव गाजा ले जाया गया.जब हमास आतंकवादियों ने उनके दरवाजे पर गोलीबारी शुरू की तो नोगा की मां शिरी (53) ने नोगा को बिस्तर के नीचे छिपने के लिए कहा.वे कमरे में घुसे और शिरी को अपने साथ ले गये.

घर को आग लगाने लगे तो निकलना पड़ा
नोगा ने आगे बताया- जब वे मां को बाहर ले गए, तो मैंने गोलियों की आवाज़ सुनी.मुझे लगा कि उनकी हत्या की गई है, लेकिन वह जिंदा थीं. चूंकि आतंकवादी घरों में आग लगा रहे थे, इसलिए नोगा को घर से निकलना पड़ा.छिपने की उसकी कोशिशों के बावजूद, आखिरकार उसे बंधक बना लिया था.

’50 दिनों तक अलग-अलग घरों में रखा’
नोगा ने बताया- ‘लगभग 40 आतंकवादियों ने मुझे कलाश्निकोव से घेर लिया.उन्होंने मेरे हाथ मेरी पीठ के पीछे बांध दिये. जब वो मुझे ले जा रहे थे तो मैंने किबुत्ज़ में उन लोगों के शव देखे जिन्हें मैं जानती थी.कुछ मिनट बाद, उन्होंने मुझे एक कार में बिठाया और चल पड़े. कैद के दौरान मुझे अलग-अलग घरों में रखा गया.जब भी मुझे एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाता था, तो उसे हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया जाता था और किडनैपर्स का हाथ पकड़ने को कहा जाता था ताकि लोगों को लगे कि वे शादीशुदा हैं.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...