14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यमंदिर जाने से रोका, भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, डासना मंदिर के...

मंदिर जाने से रोका, भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, डासना मंदिर के बाहर जमकर हुआ बवाल

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित डासना देवी मंदिर के पास तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि पुलिस ने लाठीचार्ज करके हालात को काबू कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने डासना देवी मंदिर के मुख्य महंत यति नरसिंहानंद के समर्थकों के हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस और समर्थकों के बीच तीखी नोंकझक शुरू हो गई, जिसके बाद पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए लाठी चार्ज किया।

बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मंदिर जाने से रोका गया
बड़ी खबर यह भी है कि भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस की कार्यवाही का विरोध किया है। उनको भी डासना देवी मंदिर जाने से रोका गया है। कुछ दिनों से डासना देवी मंदिर और यति नरसिंहानंद सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने पैगंबर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद मुस्लिम संगठन उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आज होनी थी पंचायत
मंदिर पर हिंदू पंचायत की घोषणा भी की गई थी, जिसमें कई गांवों के प्रधान और हिंदू संगठनों के लोग मंदिर परिसर में इकट्ठा होने वाले थे। पुलिस ने इसी को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की थी। आज कई गांवों के प्रधान और साधु संत पंचायत में हिस्सा लेने के लिए मंदिर पहुंच रहे थे।

नंदकिशोर गुर्जर ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि गाजियाबाद में डासना क्षेत्र में कई गांवों के प्रधान और आसपास के हिंदू संगठन मिलकर पंचायत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि पंचायत में लाखों की संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं। वहीं पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए लोगों को मंदिर जाने से रोका है। जब पुलिस ने लोगों को मंदिर जाने से रोका तो सभी ने नेशनल हाईवे 9 पर बैठकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी मंदिर जाने से रोके जाने पर धरने पर बैठ गए।

कुछ दिन पहले गाजियाबाद के हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में यति नरसिंहानंद ने मेघनाद, कुंभकर्ण की तारीफ की थी। उन्होंने रावण को लेकर कहा था कि उसने कोई गलती नहीं की, रावण ने छोटा सा अपराध किया और आज लाखों साल हो गए और हम रावण का पुतला जला रहे हैं। यति नरसिंहानंद ने लोगों से मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण का पुतला ना जलाने की अपील की। उसके कुछ ही देर बाद उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...