21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयDU के साउथ कैंपस में मर्डर, आपस में भिड़े छात्र, एक स्टूडेंट...

DU के साउथ कैंपस में मर्डर, आपस में भिड़े छात्र, एक स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में एक कॉलेज स्टूडेंट की आपसी भिड़ंत में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक कैंपस के एक कालेज के छात्रों के बीच क्लास में शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। हमले में घायल छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच तेज कर दी है।

क्या है चाकूबाजी का पूरा मामला
दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी और मृतक दोनों की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जा चुका है। हत्या के आरोपी छात्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दी है। पुलिस ने कहा कि छात्रों के बीच क्लास के दौरान ही लड़ाई की शुरुआत हुई थी। सेकेंड सेमेस्टर के क्लासरूम में शुरू लड़ाई बाहर निकलते ही हिंसक हो गई। एक छात्र ने दूसरे को चाकू मार दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। वहीं, घायल छात्र को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज के दौरान घायल छात्र को मृत घोषित कर दिया।

एसओएल की क्लास के दौरान हिंसक झड़प
रिपोर्ट्स के मुताबिक एसओएल की क्लास चल रही थी। इसी दौरान दो छात्रों के बीच मामूली कहासुनी और हाथापाई चाकूबाजी में तब्दील हो गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस और कॉलेज प्रशासन कैंपस समेत आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे हैं। एक प्रोफेसर ने बताया कि हर रविवार को कॉलेज में एसओएल की क्लास चलती है। पिछले रविवार को भी क्लास के दौरान दो गुटों के छात्रों में झड़प हुई थी। इस बार तो झड़प हिंसक हो गई और चाकूबाजी में एक छात्र की मौत हो गई। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...