9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजेब में रखे पेजर्स में अचानक हुए धमाके, हर तरफ कोहराम... देखें-...

जेब में रखे पेजर्स में अचानक हुए धमाके, हर तरफ कोहराम… देखें- लेबनान में हुए सीरियल ब्लास्ट के Video

Published on

नई दिल्ली,

लेबनान में मंगलवार को पेजर्स में सीरियल ब्लास्ट होने से अब तक 8 लोगों की मौत हो गई और 2750 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं. सुरक्षा सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि ये ब्लास्ट हिजबुल्ला के लड़ाकों के पेजर्स में हुआ. इन पेजर्स का इस्तेमाल हिजबुल्ला के लड़ाके आपस में संवाद करने के लिए करते थे, लेकिन किसी ने इन्हें हैक करके इनमें धमाका करा दिया. इस भयावह घटना में ईरान के राजदूत मोजीतबा अमानी भी घायल हुए हैं. मृतकों में हिजबुल्ला के कई लड़ाके भी शामिल हैं.

इस बीच भयावह धमाकों की तस्वीरें भी सामने आई हैं. इनमें देखा जा सकता है कि कैसे रोजमर्रा के काम करते हुए लोगों के पेजर्स में अचानक धमाका हो गया, जिसमें लोग घायल हो गए. विस्फोट के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें एक सीसीटीवी फुटेज भी शामिल है, जिसमें एक किराने की दुकान के कैशियर के बगल में एक छोटा सा हैंडहेल्ड डिवाइस रखा हुआ था. इस दौरान एक व्यक्ति पेमेंट कर रहा था, जो अचानक फट गया. अन्य फुटेज में, एक विस्फोट से बाजार क्षेत्र में फलों के ठेले पर खड़े एक व्यक्ति को बेहोश होते हुए देखा गया.

https://twitter.com/i/status/1836038777833152679

पेजर का इस्तेमाल ना करने के आदेश
लेबनान के क्राइसिस ऑपरेशन सेंटर ने सभी चिकित्साकर्मियों को तत्काल देखभाल के लिए आने वाले घायलों की भारी संख्या से निपटने में मदद करने के लिए अपने-अपने अस्पतालों में जाने के लिए कहा है. इसके साथ ही आदेश जारी किए हैं कि स्वास्थ्यकर्मी पेजर का इस्तेमाल नहीं करेगा. इसके साथ ही लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी नागरिकों से कहा है कि जिनके पास पेजर हैं, वे उन्हें तुरंत फेंक दें.

दोपहर 3:45 बजे हुए ब्लास्ट
हिजबुल्ला ने ब्लास्ट को इजरायल की साजिश करार दिया है. हालांकि इजरायली सेना ने विस्फोटों के बारे में रॉयटर्स के सवालों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. एक के बाद एक ब्लास्ट स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:45 बजे (1345 GMT) हुए. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उपकरणों में विस्फोट कैसे हुआ है.

तीन सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि जिन पेजर्स में विस्फोट हुआ, वे हिजबुल्ला द्वारा हाल के महीनों में लाए गए नवीनतम मॉडल थे. ब्लास्ट के बाद राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में दहशत का माहौल हो गया. सड़कों पर एंबुलेंस ही एंबुलेंस नजर आने लगी और सुरक्षाकर्मियों ने इलाकों की घेराबंदी कर दी.

माउंट लेबनान अस्पताल में मोटरसाइकिलों को आपातकालीन कक्ष की ओर दौड़ते हुए देखा, जहां खून से लथपथ लोग दर्द से चीख रहे थे. देश के दक्षिण में नबातिह सरकारी अस्पताल के प्रमुख हसन वज़नी ने रॉयटर्स को बताया कि उनके अस्पताल में लगभग 40 घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है. अधिकांश लोगों के चेहरे, आंखों और अन्य अंगों पर चोटें आई हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...