9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयप्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट के प्रावधान लागू करने की याचिका पर सुप्रीम...

प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट के प्रावधान लागू करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दी सुनवाई की सहमति

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई के लिए अपनी सहमति दे दी है जिसमें एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने याचिका दायर कर प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट से संबंधित कानून के अमल की मांग की गई है।

17 फरवरी को होगी सभी याचिकाओं पर सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई वाली बेंच के सामने यह मामला गुरुवार को उठाया गया और याचिका पर सुनवाई की मांग की गई। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस याचिका को पहले से पेंडिंग इससे संबंधित याचिका के साथ इस याचिका को टैग करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी याचिकाओं पर 17 फरवरी को सुनवाई की जाएगी।

प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट पर दायर की गई है याचिका
ओवैसी के वकील निज़ाम पाशा ने अदालत से कहा कि इस मुद्दे पर कई याचिकाएं लंबित हैं और इस नई याचिका को भी उनके साथ जोड़ा जाए। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि हम इस याचिका को पहले से पेंडिंग याचिका के साथ टैग कर देंगे। प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट के प्रभावी अमल के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और सांसद असदुद्दीन याचिका दाखिल की गई है। एक्ट के तहत यह प्रा‌वधान किया गया है कि 15 अगस्त 1947 को किसी धार्मिक स्थल के धार्मिक चरित्र जिस स्थिति में था उसी स्थिति में उसे बनाए रखा जाएगा।

इससे पहले, 12 दिसंबर को, मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने इसी कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान निर्देश दिया था कि जब तक मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, कोई भी अदालत नई याचिकाएं दर्ज नहीं करेगी और लंबित मामलों में कोई अंतरिम या अंतिम आदेश पारित नहीं करेगी। ओवैसी की याचिका में केंद्र सरकार को कानून के प्रभावी कार्यान्वयन का निर्देश देने की मांग की गई है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...