9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयदो बच्चों के डीएनए टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कहा-...

दो बच्चों के डीएनए टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कहा- ये निजता का उल्लंघन

Published on

नई दिल्ली

दो बच्चों की डीएनए टेस्टिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यह निजता के अधिकार के खिलाफ है। जस्टिस अनिरुद्ध बोस और विक्रम नाथ की बेंच ने कहा, ट्रायल कोर्ट ने बिल्कुल भी इस बात का ध्यान नहीं रखा कि बच्चे कोई सामान नहीं हैं जिन्हें फरेंसिक अनैलिसिस के लिए भेज दिया जाए।

दरअसल यह मामला दहेज प्रताड़ना का था। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके पति ने उसे जबरदस्ती देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उसने अपने पति और उसके भाई के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 498ए, 323 और 354 के तहत केस दर्ज करवाया था। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने डीएनए फिंगरप्रिंट टेस्ट को कानूनन सही ठहराया था। हालांकि ट्रायल और हाई कोर्ट दोनों ने ही इस बात पर ध्यान नहीं दिया की बच्चे इस मामले में नहीं हैं। इसलिए बच्चों की डीएनए टेस्टिंग कराना ठीक नहीं है।

कोर्ट ने कहा, कई जगहों पर डीएनए टेस्ट कराना जरूरी हो जाता है लेकिन जब मामला ही कुछ और है तो बच्चों की निजता खत्म करना ठीक नहीं है। बेंच ने कहा कि डीएनए टेस्ट ना केवल अभी बच्चों के लिए बुरा साबित होगा बल्कि उनको जिंदगीभर की दिक्कत भी दे सकता है।

फरवरी 2017 में हाई कोर्ट ने महिला की मांग पर दोनों बच्चों का डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दे दिया था। महिला ने इंडियन एविडेंस ऐक्ट के सेक्शन 45 के तहत डीएनए फिंगरप्रिंटिंग टेस्ट की मांग रखी थी। ट्रायल कोर्ट ने भी उसकी मांग मान ली थी। हालांकि महिला के पति ने इस याचिका को चुनौती दी। इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चे पार्टी नहीं हैं।

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...