15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट की सख्ती आई काम! SBI ने चुनाव आयोग को सौंपा...

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती आई काम! SBI ने चुनाव आयोग को सौंपा इलेक्टोरल बॉन्ड्स का डेटा

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मंगलवार शाम को इलेक्टोरल बांड्स की खरीद और बिक्री से जुड़ा पूरा ब्योरा चुनाव आयोग को सौंप दिया है. बैंक द्वारा डेटा भेजे जाने की पुष्टि चुनाव आयोग ने खुद की है.

निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक, भारतीय स्टेट बैंक ने मंगलवार शाम को इलेक्टोरल बॉन्ड्स की खरीद-बिक्री से जुड़ी जानकारी चुनाव आयोग को भेज दी है. किस्तों में मिली जानकारी के मुताबिक बैंक द्वारा आयोग को दिए गए आंकड़े बुनियादी यानी रॉ इंफोर्मेशन के रूप में हैं. हालांकि, कब किसने कितनी राशि के इलेक्टोरल बॉन्ड्स खरीदे. इस बारे में 15 मार्च तक निर्वाचन आयोग को ये आंकड़ो अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे. जो कि आयोग के विशेषज्ञों के लिए चुनौती बन गया है.

चुनाव आयोग के एक उच्च पद पर मौजूद सूत्र ने बताया कि हमारी टीमें पहले ही युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं. बैंक द्वारा दिए गए डेटा को पहले चरणबद्ध रूप से अपलोड किया जा रहा है. इसे 15 मार्च शाम एक साथ जारी करने की योजना है.

SC ने खारिज की थी बैंक की याचिका
वहीं, सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट (SC) ने SBI को कल (12 मार्च) तक ही पूरी डिटेल देने का आदेश दिया था और बैंक की ज्यादा समय देने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने एसबीआई को कड़ी फटकार भी लगाई और पूछा कि 26 दिन तक क्या किया? कोर्ट ने 15 फरवरी को आदेश दिए थे. अब तक अनुपालन क्यों नहीं किया गया. इस पर एसबीआई की तरफ से कहा गया कि चुनावी चंदे की जानकारी को कोड किया गया है, इसे डिकोड करने में वक्त लगेगा.

2018 में सरकार लाई थी इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम
बता दें कि साल 2017 में केंद्र सरकार ने इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम की घोषणा की थी. इसे 29 जनवरी 2018 को कानूनी रूप से लागू किया गया था. सरकार का कहना था कि चुनावी चंद में ‘साफ-सुथरा’ धन लाने और ‘पारदर्शिता’ बढ़ाने के लिए इस स्कीम को लाया गया है. एसबीआई की 29 ब्रांचों से अलग-अलग रकम के इलेक्टोरल बॉन्ड जारी किए जाते हैं. ये रकम एक हजार से लेकर एक करोड़ रुपये तक हो सकती है. इसे कोई भी खरीद सकता है और अपनी पसंद की राजनीतिक पार्टी को दे सकता है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...