9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयताइवान की संसद बनी अखाड़ा, इस नए प्रस्ताव पर भिड़े सांसद, एक...

ताइवान की संसद बनी अखाड़ा, इस नए प्रस्ताव पर भिड़े सांसद, एक दूसरे पर बरसाए लात घूंसे

Published on

ताइपे:

ताइवान की संसद में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अराजकता का माहौल देखा गया। यहां एक सुधारों से जुड़े सेट पर तीखी बहस के दौरान सांसदों ने एक दूसरे पर लात घूसे चलाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसदों के बीच हाथापाई तब हुई जब संसद में सांसदों को सरकार के कार्यों की निगरानी के लिए अधिक शक्ति देने वाले प्रस्ताव पर बहस होने वाली थी। सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में सांसदों को फाइलें छीनते और संसद से बाहर भागते हुए देखा गया। एक अन्य वीडियो में कुछ सांसदों को स्पीकर की सीट घेरे हुए देखा गया, जिसमें से कई टेबल पर कूद रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आए वीडियो को देखकर लोगों ने कहा कि ये संसद नहीं बल्कि सर्कस है। कई सांसद एक दूसरे को फर्श पर खींच रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि लड़ाई रुक गई, लेकिन दोपहर तक जारी रही। यह विवाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के सोमवार को विधायी बहुमत के बिना पद संभालने से कुछ दिन पहले हुआ है। एक वीडियो में दिख रहा है कि सांसद एक दूसरे पर चढ़ने की कोशिश में जमीन पर गिर रहे हैं। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) और कुओमितांग (KMT) कथित तौर पर नए कदम पर लड़ रहे थे, जो संसद में गलत बयान देने वाले अधिकारियों को अपराधी बनाता है।

संसद में खोया बहुमत
विधायकों के सदन में आने से ही पहले बहस गर्म हो गई और सदस्यों के बीच सदन के बाहर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। नई सरकार का गठन पहले से ही विवाद में है, क्योंकि लाई की डीपीपी ने जनवरी में चुनाव जीतने के बावजूद संसद में अपना बहुमत खो दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विपक्षी केएमटी के पास डीपीपी से अधिक सीटें हैं, लेकिन यह बहुमत के लिए पर्याप्त नहीं हैं। वह टीपीपी के साथ गठबंधन बनाने की कोशिश कर रही है, जो संसद की 113 सीटों में से आठ को नियंत्रित करती है।

डीपीपी पर बड़ा आरोप
केएमटी पार्टी की सदस्य जेसिका चेन ने डीपीपी पर एक पार्टी के रूप में निरंकुश शक्तियां चाहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सुधार कार्यकारी शाखा की बेहतक विधायी निगरानी को सक्षम करने के लिए थे। मिलिट्री जैसा एक हेलमेट पहने हुए उन्होंने कहा, ‘डीपीपी नहीं चाहती कि इसे पारित किया जाए, क्योंकि वे हमेशा सत्ता पर एकाधिकार करने के आदी रहे हैं।’ यह पहली बार नहीं है जब ताइवान की संसद में लड़ाई हुई है।

Latest articles

करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची केएफसी आउटलेट

भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब...

पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान; 5 साल पहले हुई थी शादी, 2 महीने बाद ही मायके चली गई थी पत्नी

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर (बिहारी कॉलोनी) में एक...

रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने की खुदकुशी, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

निर्माण कार्यों में देरी पर भड़कीं राज्यमंत्री कृष्णा गौर: 31 मई तक किचन निर्माण पूर्ण करने का अल्टीमेटम

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...