10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिभारत विरोधी तत्वों पर जल्द लें ऐक्शन... पीएम मोदी ने ब्रिटिश पीएम...

भारत विरोधी तत्वों पर जल्द लें ऐक्शन… पीएम मोदी ने ब्रिटिश पीएम सुनक से लगाई गुहार

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक परिसरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए उनसे भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीएम मोदी ने सुनक से गुरुवार को टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों की बातचीत में भारत और ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। खासकर व्यापार और आर्थिक क्षेत्रों में साझेदारियों पर गहन चर्चा हुई। मोदी ने सुनक से यह भी जानना चाहा कि भारत से भागे आर्थिक अपराधियों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया कहां तक आगे बढ़ी है। बातचीत में ब्रिटिश पीएम सुनक ने भारत की अध्यक्षता में जारी जी-20 के समारोहों के प्रति भरपूर समर्थन जताया। मोदी ने बैशाखी की पूर्वसंध्या पर सुनक को बधाई दी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने समकक्ष ऋषि सुनक से कहा कि ब्रिटेन में भारत विरोधी तत्वों का बेखौफ होकर कानून हाथ में लेना चिंताजनक है। उनका इशारा हाल के दिनों में खालिस्तानियों के हमलों की तरफ था। पीएम ने कहा कि ब्रिटेन को ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस पर ब्रिटिश पीएम सुनक ने पीए मोदी को आश्वस्त किया कि ब्रिटेन में भारत के दूतावासों की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह लंदन में जिस तरह भारतीय उच्चायोग पर हमला हुआ, उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनक के सामने भारत से भागे आर्थिक अपराधियों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत में सरकारी खजाने को लूटकर लोग ब्रिटेन में छिप जाते हैं। मोदी ने सुनक से कहा कि ब्रिटेन ऐसे अपराधियों के जल्द से जल्द प्रत्यर्पित करे ताकि उन्हें भारत के कानूनों के तहत सजा दिलाई जा सके। दोनों प्रधानमंत्रियों की बातचीत में भारत-यूके रोडमैप 2030 पर लंबी बातचीत हुई।

उन्होंने दोनों देशों के बीच हाल में हुई उच्चस्तरीय बैठकों के साथ-साथ व्यापार एवं आर्थिक क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर संतोष जाहिर किया। दोनों ने भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते को जल्द से जल्द फाइनल करने पर बल दिया। ध्यान रहे कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर चर्चा तब हुई जब एक-दो दिन पहले ही अफवाह उड़ी कि भारत ने खालिस्तानी हमलों के मुद्दे पर ब्रिटेन के साथ ट्रेड डील रोक दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ऐसे दावों का खंडन किया था। बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम ऋषि सुनक को सितंबर 2023 में होने वाली जी-20 मीटिंग में शामिल होने का न्योता भी दिया। बदले में सुनक ने कहा कि उनका देश जी-20 की भारत की अध्यक्षता का समर्थन करता है। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से बातचीत करते रहने पर सहमति जताई।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...