9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यपार्टी में वापस ले लीजिए... भतीजे आकाश आनंद ने मायावती से मांगी...

पार्टी में वापस ले लीजिए… भतीजे आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, जानिए और क्या कहा

Published on

लखनऊ:

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने अपनी गलतियों के लिए मांफी मांग ली है। आकाश ने बसपा सुप्रीमो मायावती से मांफी मागंते हुए फिर से पार्टी में काम करने की इच्छा जाहिर की है। आकाश आनंद ने कहा कि बहनजी हमारी एक मात्र राजनीतिक गुरू और आदर्श है। आगे से सिर्फ उनके ही दिशा-निर्देशों का पालन करूंगा। बता दें, बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीते दिनों आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकालने के बाद अपने भतीजे को भी पद और पार्टी से निकाल दिया था।

मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने एक्स पर लंबा-चौड़ा पोस्ट कर दिया है। इस पोस्ट के जरिए आकाश ने मायावती से मांफी मांगते हुए उनके आदेशों का पालन करने की बात कही है। आकाश ने पोस्ट करते हुए लिखा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की 4 बार की मुख्यमंत्री मायावती को मैं अपना दिल से एकमात्र राजनीतिक गुरू और आदर्श मानता हूं। आज ये प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्ते-नातों और खासकर अपने ससुराल वालों को कतई भी बाधा नहीं बनने दूंगा। यही नहीं, कुछ दिनों पहले किए गए अपने ट्वीट के लिए भी माफी मांगता हूं, जिसकी वजह से बहनजी ने मुझे पार्टी से निकाल दिया था।

रिश्तेदारों की सलाह नहीं लूंगा- आकाश आनंद
आकाश आनंद ने कहा कि आगे से इस बात को सुनिश्चित करूंगा कि अपने किसी भी राजनीतिक फैसले के लिए किसी भी नाते रिश्तेदार और सलाहकार की कोई सलाह मशविरा नहीं लूंगा। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ बहनजी के दिये गए दिशा-निर्देशों का ही पालन करूंगा। पार्टी में अपने से बड़ों और पुराने लोगों की भी पूरी इज्जत करूंगा और उनके अनुभवों से भी काफी कुछ सीखूंगा।

मायावती से मांगी माफी
भतीजे आकाश आनंद ने बुआ मायावती से मांफी मांगते हुए कहा कि बहनजी से अपील है कि वे मेरी सभी गलतियों को माफ करके मुझे फिर पार्टी में कार्य करने का मौका दिया जाए। इसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूंगा। साथ ही अब मैं आगे ऐसी कोई भी गलती नहीं करूंगा, जिससे पार्टी और बहन जी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान को ठेस पहुंचे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this