11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराष्ट्रीयबात की, गले मिला, फिर गोली मार दी... शिव नाडर यूनिवर्सिटी में...

बात की, गले मिला, फिर गोली मार दी… शिव नाडर यूनिवर्सिटी में छात्रा का कत्ल कर छात्र ने किया सुसाइड

Published on

ग्रेटर नोएडा,

ग्रेटर नोएडा में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां शिव नाडर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र ने साथी छात्रा की गोली मारकर की हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. छात्रा कानपुर की रहने वाली थी जबकि छात्र अमरोहा का रहने वाला था. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

गौरतलब है कि गुरुवार को थाना दादरी इलाके में शिव नाडर यूनिवर्सिटी में बीए थर्ड ईयर में पढ़ने वाले स्टूडेंट अनुज साथ पढ़ने वाली छात्रा से डाइनिंग हॉल में बात कर रहा था. इसी दौरान दोनों गले मिले. इसके बाद अनुज ने पिस्टल से उसको गोली मार दी. इस घटना से यूनिवर्सिटी में अफरा-तफरी मच गई.

छात्रा की हत्या कर अनुज ने हॉस्टल में मारी खुद को गोली
आनन-फानन घायल छात्रा को घायल अवस्था में यथार्थ अस्पताल पहुंचाया गया. यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पता चला कि अनुज ने हॉस्टल के रूम नंबर 328 में जाकर खुद को गोली मार ली और उसकी भी मौत हो गई. इस सनसनीखेज वारदात के बाद यूनिवर्सिटी की ओर से दोनों के परिजनों को जानकारी दी गई. बताया जा रहा है कि छात्र और छात्रा एक दूसरे के अच्छे मित्र थे, जिनका कुछ समय से विवाद चल रहा था.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
यूनिवर्सिटी में छात्रा की हत्या और आत्महत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है. वारदात के बाद से छात्र सहमे हुए हैं. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं. यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ ही छात्रा और छात्र के करीबी मित्रों से भी पूछताछ की जा रही है.

डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान का बयान
डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि शिव नाडर यूनिवर्सिटी के डाइनिंग हॉल में एक छात्र ने छात्रा की हत्या की, इसके बाद हॉस्टल जाकर खुद को गोली मार ली. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले में आगे की जांच की जा रही है.

 

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...