9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलनागपुर में बरसा रोहित का बल्ला, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदा,...

नागपुर में बरसा रोहित का बल्ला, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज 1-1 से बराबर

Published on

नागपुर

भारत ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 91 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 4 गेंद शेष रहते ये मैच 6 विकेट से अपने नाम किया। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 46 रन बनाए।

91 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआती ओवरों में कई छक्के लगाकर टीम को शानदार शुरुआत दी। भारत का पहला विकेट केएल राहुल के रूप में तीसरे ओवर में लगा। राहुल 6 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 6 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार बिना खाता खोले आउट हुए। हार्दिक 9 गेंद में 9 रन बना सके। आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक ने पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।

ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 90 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू वेड ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। कप्तान आरोन फिंच ने 31 रन बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल ने सर्वाधिक दो विकेट झटके।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को दूसरे ओवर में कैमरन ग्रीन के रूप में पहला झटका लगा। वह 5 रन बनाकर रन आउट हुए। अक्षर पटेल ने इसके बाद मैक्सवेल को पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। टिम डेविड भी अगले ओवर में क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि मैथ्यू वेड ने खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद में 43 रन बनाए।

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...