12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रवीण के नाम का टैटू, ब्रेकअप के बाद साहिल से नजदीकी फिर...

प्रवीण के नाम का टैटू, ब्रेकअप के बाद साहिल से नजदीकी फिर दूरियां… साक्षी मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड में अभी तक कई अहम खुलासे हो चुके हैं. लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है. इसमें शरीर पर चाकू के 16 जख्म पाए गए हैं, जिसमें 6 जख्म गर्दन और 10 पेट पर हैं. इसके साथ ही हत्याकांड से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि साहिल घात लगाकर खड़ा है. कुछ देर वो अपने एक दोस्त से बात करता हुआ भी दिखाई दे रहा है. इसके बाद उसका दोस्त वहां से चला जाता है. इसके बाद जैसे ही लड़की आती है, वो गली में ताबड़तोड़ हमले करना शुरू कर देता है.

वहीं, साक्षी को लेकर सूत्रों का कहना है कि उसका एक साल पहले प्रवीण नाम के लड़के सा ब्रेकअप हो गया था. इसके बाद उसे साहिल से लगाव हो गया. मगर, साक्षी की दोबारा प्रवीण से बातचीत शुरू हो गयी और उसने साहिल से दूरियां बना ली थीं.

‘साक्षी ने प्रवीण के नाम टैटू भी बनवाया था’
यही बात साहिल को नागवार गुजर रही थी. इसी के चलते शनिवार को भी दोनो के बीच झगड़ा हुआ था. हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद ही वारदात के पीछे की असल वजह का खुलासा होगा. पुलिस सूत्रों का ये भी कहना है कि प्रवीण के नाम टैटू भी बनवाया था.

‘दुनिया शांति से जीने नहीं देती भाई, आतंक मचाना जरूरी है’
उधर, साहिल की फितरत को बयां करती उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी सामने आई है. इसमें उसका शराब प्रेम भी बखूबी देखा जा सकता है. वो रील बनाने का भी शौकीन है. इसमें हुक्का पीते हुए उसकी कई रील हैं. एक रील में वो कहता है ‘दुनिया शांति से जीने नहीं देती भाई, आतंक मचाना जरूरी है’. कलाई पर बंधा कलावा भी देखा जा सकता है. गिरफ्तारी के बाद सामने आई उसकी तस्वीर में भी कलाई पर कलावा बंधा नजर आ रहा है.

इसके साथ ही कई ऐसे वीडियो हैं जिसमें वो शराब का सेवन करते और सिगरेट पीते हुए देखा जा सकता है. इतना ही नहीं कुछ इंस्टाग्राम स्टोरी में साहिल के दोस्त हथकड़ी में दिख रहे हैं. एक वीडियो में उसके कथित दोस्त को एक पुलिसकर्मी द्वारा हिरासत में लेकर जाना भी दिखाया गया है.

बेटी 10 दिन से अपनी दोस्त के घर में थी’
गौरतलब है कि दिल्ली के जिस शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी की हत्या हुई है, साहिल भी यहीं का रहने वाला है. इस हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहा है. साक्षी की मां का कहना है कि बेटी 10 दिन से अपनी दोस्त के घर में थी. वो जिस दोस्त का जिक्र कर रही हैं, उसका नाम नीतू है. साक्षी घरवालों से नीतू के बेटे के बर्थडे में जाने की बात कहकर निकली थी. वो अक्सर नीतू के घर जाती थी और वहां रुकती थी. नीतू का पति जेल में है.

इस मामले में दिल्ली पुलिस के उपायुक्त सुमन नलवाने बताया कि आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है. वो मैकेनिक है और एसी और रेफ्रिजरेटर बनाता है. मामले में आगे की जांच और पूछताछ चल रही है. पुलिस का यही प्रयास रहेगा कि आरोपी को इस हत्याकांड में अधिकतम सजा दी मिले.

पुलिस का ये भी कहना है कि साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे. मगर, रविवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ गया था. इसके बाद साक्षी जब अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए निकली तो साहिल ने उसे गली में रोका. यहां दोनों के बीच फिर कुछ कहासुनी हुई. फिर हत्या के इरादे से आया साहिल चाकू लेकर साक्षी पर टूट पड़ा. उसने ताबड़तोड़ वार करके मौत के घाट उतार दिया.

इस वारदात की सामने आईं सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी लड़की को चाकुओं से गोद रहा है. गली में लोग आते-जाते दिखाई दे रहे हैं. मगर, कोई भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सका. इसके बाद साहिल लड़की की हत्या करके फरार हो गया. मृतका के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

साहिल और कसाब के बीच कलावा कॉमन- अशोक पंडित
उधर, आरोपी की गिरफ्तारी पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सवाल उठाए हैं. अशोक ने पुलिस की गिरफ्त में बैठे आरोपी की तस्वीर शेयर करते हुए कहा, ऐसे अपराधी को बिना हथकड़ी और पुलिस कर्मी के पास हथियार न होने पर कैसे गिरफ्तार किया जा सकता है. अन्य पुलिस अधिकारी कहां हैं. क्या उसे हथकड़ी लगाकर पुलिस वाहन में नहीं बैठाया जाना चाहिए था. उसके (आरोपी) और कसाब के बीच कलावा कॉमन है.

साहिल के हाथ में कलावा कैसे- कपिल मिश्रा
उधर, दिल्ली बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी आरोपी की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा, ये मोहम्मद साहिल पुत्र सरफराज है. इसी हैवान ने दिल्ली में नाबालिग हिंदू लड़की को बेरहमी से चाकू से गोद-गोदकर मार डाला. इस साहिल के हाथ में कलावा कैसे? ये लव जिहाद है. ये बेटियों के खिलाफ सुनियोजित हमला है. साहिल के मास्टरमाइंड कौन हैं?

Latest articles

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...