19.2 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलजिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धवन होंगे कप्तान, कोहली-रोहित...

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धवन होंगे कप्तान, कोहली-रोहित को आराम

Published on

नई दिल्ली,

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया गया है. टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी हिस्सा नहीं हैं जिन्हें आराम दिया गया है. खास बात यह है कि तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी अरसे बाद टीम में लौटे हैं.

शिखर धवन ने अपनी कप्तानी में हाल ही में भारत को एकदिवसीय सीरीज में वेस्टइंडीज पर 3-0 से जीत दिलाई. जहां रोहित, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया था. ऐसा लगता है कि चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए भी उसी पैटर्न का अनुसरण किया है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे के लिए भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर.

राहुल त्रिपाठी भी टीम में
बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को भी टीम में शामिल किया गया है और यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर मौका मिलता है तो वह कैसा प्रदर्शन करते हैं. उधर दीपक चाहर की वापसी का मतलब है कि यह खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हो गया है. चाहर के लिए अपनी फिटनेस साबित करने के लिए यह अहम सीरीज होगी. वह एशिया कप भी खेलने की उम्मीद कर रहे होंगे, ताकि वह विश्व कप के लिए टीम में जगह पाने का दावा कर सकें. गौरतलब है कि चोट के कारण दीपक चाहर आईपीएल 2022 के पूरे सीजन से बाहर हो गए थे.

सुंदर की भी वापसी
शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं. सुंदर चोट एवं फिटनेस समस्या के कारण काफी समय से बाहर चल रहे थे. सुंदर फिलहाल काउंटी क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में उनके लिए यह शानदार मौका रहने वाला है. मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान पेस अटैक का नेतृत्व करेंगे.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...