7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेलएक ही दिन में तीन बार हारी टीम इंडिया, 8 दिसंबर बना...

एक ही दिन में तीन बार हारी टीम इंडिया, 8 दिसंबर बना भारतीय क्रिकेट का ब्लैक संडे

Published on

25 जून 1983, 24 सितंबर 2007, 2 अप्रैल 2011, 29 जून 2024… भारतीय क्रिकेट इतिहास की ये कुछ चुनिंदा तारीखें हैं, जो हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो चुकी है। क्रिकेट फैंस के दिमाग में ये साल सुनहरी यादों की तरह सज चुके हैं। भारत ने इन तारीखों पर वर्ल्ड कप जो जीता। मगर 8 दिसंबर 2024 यानी आज के दिन को भारतीय क्रिकेट का काला दिन कहा जा रहा है। इस ‘ब्लैक संडे’ को टीम इंडिया तीन बार हार गई। मेंस, वुमेंस के बाद हमारे फ्यूचर स्टार्स ने भी देशवासियों का दिल तोड़ दिया।

कैसे एक दिन में तीन बार हारी टीम इंडिया?
भारतीय मेंस टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने ऑस्ट्रेलिया गई हुई है। जहां एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच में हमें शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इसके बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी ऑस्ट्रेलिया से हार गई। ब्रिसबेन वनडे में हमारी वुमेंस टीम को 122 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। तीसरी हार अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में हमारे यंग स्टार्स की हुई, जिन्हें बांग्लादेश ने हराया।

डे-नाइट टेस्ट में 10 विकेट से हारा भारत
रोहित शर्मा और विराट कोहली की तेज और स्पिन गेंदबाजी की कमजोरी का खामियाजा भारतीय टीम को पिंक बॉल टेस्ट गंवाकर उठाना पड़ा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने ‘पिंक बॉल’ से खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने डे-नाइट टेस्ट में अपना दबदबा जारी रखते हुए रविवार को तीसरे दिन के पहले सेशन में मैच को अपने नाम कर पांच मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने इसके साथ ही पर्थ में मिली 295 रन की निराशाजनक हार को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह दिन-रात्रि के 13 टेस्ट में 12वीं जीत है। टीम को गुलाबी गेंद से एकमात्र हार वेस्टइंडीज से मिली है। एडिलेड में खेले गए दिन-रात्रि टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने सभी आठ मैच जीते हैं।

दूसरे वनडे में भारतीय महिला टीम हारी
भारतीय महिला टीम ब्रिसबेन में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया से 122 रन के विशाल अंतर से हार गईं। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इस तरह से तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। जॉर्जिया वोल और एलिसे पैरी के शतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने ये मुकाम हासिल किया। अपना दूसरा वनडे खेल रही युवा बल्लेबाज वोल महज 87 गेंद में 101 रन की पारी के साथ करियर का पहला शतक जड़ने में सफल रही जबकि पैरी ने 75 गेंद में 105 रन बनाकर भारतीय गेंदबाजों पर दबदबा कायम किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला कर आठ विकेट पर 371 रन बनाए जो भारत के खिलाफ उसका सबसे बड़ा स्कोर है। टीम ने इसके बाद भारत की पारी को 45.5 ओवर में 249 रन पर समेट कर आसान जीत दर्ज की।

फिर U-19 एशिया कप ट्रॉफी फिसली
भारत के लिए इस खराब दिन में इतना ही पर्याप्त नहीं था। दुबई में अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय अंडर-19 टीम बांग्लादेश से 59 रन से हार गई। खिताब के प्रबल दावेदार भारत के सामने 199 रन का लक्ष्य था, लेकिन उसकी पूरी टीम 35.2 ओवर में 139 रन पर आउट हो गई। बांग्लादेश इस तरह से अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहा। भारत पिछले सीजन में भी बांग्लादेश से ही फाइनल में हारा था। इस तरह बांग्लादेश, भारत के बाद अपनी ट्रॉफी डिफेंड करने वाली सिर्फ दूसरी टीम बन गई।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...