8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलइतिहास रचने से चूक गई टीम इंडिया, आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने...

इतिहास रचने से चूक गई टीम इंडिया, आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 66 रनों से जीता मैच

Published on

राजकोट

ग्लेन मैक्सवेल की दमदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे मैच में भारत को 66 रन से हरा दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर के खेल में 352 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारतीय टीम 49.4 ओवर में 286 रन बनाकर सिमट गई। इस तरह भारत वनडे में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप करने से चूक गई। तीन मैचों की सीरीज इस सीरीज में भारत ने पहले दो मुकाबलों ने जीत हासिल की थी।

ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए 353 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान रोहित ने धुआंधार शुरुआत की थी। एक समय पर रोहित अपने शतक के करीब पहुंच गए लेकिन ग्लेन मैक्सवेल के अद्भुत कैच के कारण उनकी पारी 57 गेंद में 81 रनों पर सिमट गई। अपनी इस पारी में रोहित ने 6 छक्के और 5 चौके भी लगाए थे।

विराट कोहली ने भी जड़ा अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली फिफ्टी लगाया। विराट भी मैच में अपने बेहतरीन लय में दिखे। विराट कोहली भी ग्लेन मैक्सवेल की फिरकी में फंसकर आउट हो गए। विराट टीम इंडिया के लिए 61 गेंद का सामना करते हुए 56 रन ही बना सके। इसके बाद कुछ देर के लिए श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने मोर्चा संभालने का काम किया लेकिन वह भी बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके। श्रेयस अय्यर 43 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए जबकि केएल राहुल 30 गेंद में सिर्फ 26 रन ही बना सके।

ग्लेन मैक्सवेल ने की दमदार गेंदबाजी
बल्लेबाजी में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट होने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के लिए कमाल कर के दिखाया। एक तरफ जब टीम के बैटरी की जमकर धुनाई हो रही थी तो मैक्सवेल ने रोहित शर्मा को आउट कर टीम को एक बड़ी सफलता दिलाई। मैक्सवेल ने अपनी टीम के लिए 10 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 40 रन देकर 4 बड़े विकेट लिए। भारतीय पारी में ग्लेन मैक्सवेल ने वॉशिंगटन सुंदर, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉप 4 बल्लेबाज ने जड़े अर्धशतक
भारत के खिलाफ इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉप के चार बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 56 रनों का योगदान दिया। इसके बाद मिचेल मार्श ने 96 रनों की दमदार पारी खेली। स्टीव स्मिथ ने भी 74 रनों का योगदान दिया जबकि मार्नस लाबुशेन ने 58 गेंद में 72 रनों की पारी खेली। इन चारों की बैटिंग के बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के सामने 353 रनों का विशाल लक्ष्य रख पाई।

भारत की गेंदबाजी नहीं रही असरदार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी असरदार साबित नहीं रही। मैच में टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सबसे अधिक महंगे साबित रहे। बुमराह ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 81 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने भी 9 ओवर में 68 रन खर्च कर डाले जबकि उन्हें सिर्फ एक ही विकेट मिला।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...