5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलजीत का छक्का लगाने के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी...

जीत का छक्का लगाने के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी टीम इंडिया, समझिए समीकरण का खेल

Published on

नई दिल्ली

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम 2023 वर्ल्ड कप की एकमात्र अजेय टीम है। भारत ने अभी तक खेले सभी 5 मैचों में जीत हासिल की है। टीम इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर जीत का सिक्सर लगाने उतरेगी। हालांकि इस मैच को भारत अपने नाम भी कर लेता है तो सेमीफाइनल में जगह पक्की नहीं कर पाए। चलिए हम आपको बताते हैं कि क्यों ऐसा होगा।

12 पॉइंट पर भी बाहर होने का खतरा
भारतीय टीम आज का मैच अपने नाम करती है तो 12 पॉइंट हो जाएंगे। लेकिन इसके बाद भी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी। क्योंकि अभी 5 और टीमें 12 पॉइंट तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में खेल नेट रनरेट का हो जाएगा। यही वजह है कि भारत इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पूरी तरह पक्की नहीं कर पाएगा। इसलिए टीम इंडिया को यहां जीत मिलने के बाद भी रिलैक्स नहीं होना पड़ेगा। अभी टीम को साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और नीदरलैंड से खेलना है।

8 पॉइंट पर भी सेमीफाइनल की उम्मीद
जहां एक तरफ 12 पॉइंट के बाद भी सेमीफाइनल में जगह पक्की नहीं है तो दूसरी तरफ 8 पॉइंट के साथ भी टीमें अंतिम चार में पहुंच सकती है। अभी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को 6-6 मैच में 8-8 पॉइंट हैं। अगर इन दोनों टीमों को अपने सभी मैचों में हार मिलती है और भारत के साथ साउथ अफ्रीका दूसरी टीमों के खिलाफ जीत जाते हैं तो 8 पॉइंट के साथ भी टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं।

सभी टीमें रेस में बनी हुई
यही वजह है कि अभी तक कोई भी टीम सेमीफाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर नहीं हुई थी। इंग्लैंड के साथ पाकिस्तान भी रेस में है। हालांकि उनके अंतिम चार में पहुंचने की संभावना काफी कम है। लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, कभी भी कुछ भी हो सकता है। ऐसे में जब तक अंतिम मैच नहीं हो जाए, कुछ भी संभव है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...