8 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेलटीम इंडिया का विजय दिवस, टी20 सीरीज 10वीं बार क्लीन स्वीप, बांग्लादेश...

टीम इंडिया का विजय दिवस, टी20 सीरीज 10वीं बार क्लीन स्वीप, बांग्लादेश को 133 रनों से हराया

Published on

हैदराबाद

भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश पर विजय हासिल करते हुए विजयादशमी खास दिन को क्रिकेट के चाहने वालों के लिए और भी स्पेशल बना दिया। जब लोग भगवान राम के विजय दिवस को मनाने और रावण को जलाने में बिजी थे तो दूसरी ओर भारतीय टीम के रणबांकुरे हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में रनों का अंबार लगा रहे थे। बांग्लादेश के हौसले पस्त कर रहे थे। टीम इंडिया ने आखिरी टी20 में बांग्लादेश को 133 रनों के भारी भरकम अंतर से रौंदते हुए टेस्ट के बाद टी20 सीरीज क्लीन स्वीप की। यह 10वां मौका है, जब भारत ने कोई टी20 सीरीज क्लीन स्वीप करके अपने नाम की है। भारत के लिए मैच के हीरो रहे शतकवीर संजू सैमसन, तूफानी बैटिंग करने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव और पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले युवा मंयक यादव।

इससे पहले संजू सैमसन के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक की मदद से भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट पर 297 रन बनाए, जो इस प्रारूप में उसका सर्वोच्च स्कोर है। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर भी है, जबकि किसी भी टेस्ट प्लेइंग नेशनल का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने अफगानिस्तान द्वारा 2019 में देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ बनाये गए तीन विकेट पर 278 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा। इससे पहले टी20 क्रिकेट में भारत का सर्वोच्च स्कोर पांच विकेट पर 260 रन था जो 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में बनाया था।

सैमसन ने सिर्फ 47 गेंद में 11 चौके और 8 छक्के की मदद से 111 रन बना,, जो रोहित शर्मा (35 गेंद) के बाद किसी भारतीय का दूसरा सबसे तेज टी20 शतक है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंद में 75 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 173 रन की साझेदारी की। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (चार) जल्दी आउट हो गए। तंजीम हसन की गेंद पर पूल शॉट खेलने के प्रयास में उन्होंने अपना विकेट गंवाया।

इसके बाद सैमसन और सूर्यकुमार ने मोर्चा संभाला। सैमसन ने तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को दूसरे ही ओवर में लगातार चार चौके जड़े। अगले 10.3 ओवर में दर्शकों को दशहरे के दिन बल्ले से आतिशबाजी देखने को मिली। दसवें ओवर में लेग स्पिनर रिशाद हुसैन को सैमसन ने लगातार पांच छक्के लगाए। इसके अलावा तेज गेंदबाज मुस्तफिजूर रहमान को बैकफुट पर जाकर छक्का जड़ा। सैमसन ने 40 गेंद में अपना अर्धशतक ऑफ स्पिनर मेहदी हसन को चौका लगाकर पूरा किया।

सूर्यकुमार ने तंजीम को तीन चौके और एक छक्का लगाकर 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। सैमसन को मुस्तफिजूर ने बाउंसर पर आउट किया जबकि सूर्यकुमार को महमूदुल्लाह ने आखिरी टी20 शिकार बनाया। आखिर में हार्दिक पंड्या ने 18 गेंद में 47 और रियान पराग ने 13 गेंद में 34 रन बनाये। दोनों ने चौथे विकेट के लिये 70 रन जोड़कर भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...