22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यतेज प्रताप यादव गिराने जा रहे सरकार, बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री! लालू...

तेज प्रताप यादव गिराने जा रहे सरकार, बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री! लालू यादव के लाल के दावे से सियासी हड़कंप

Published on

पटना

बिहार की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने खुद को बिहार का अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। यह दावा उन्होंने राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से ठीक पहले किया, जहां उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें थीं। तेज प्रताप ने एक वीडियो के जरिए यह ऐलान किया कि वे सरकार गिराने वाले हैं और अगले सीएम वही बनेंगे।

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
बता दें कि राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। इस बैठक में पार्टी के सभी सांसद और विधायक शामिल हो रहे हैं। माना जा रहा था कि लालू यादव इस बैठक में तेजस्वी यादव को कोई बड़ी भूमिका दे सकते हैं। शायद यही वजह है कि तेज प्रताप यादव ने इस बैठक से पहले ही अपनी दावेदारी पेश कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे खुद को अगला मुख्यमंत्री बता रहे हैं।

ये CM तो गए… समझिए
तेज प्रताप यादव ने अपने वीडियो में एक फिल्मी डॉयलॉग का इस्तेमाल किया है। वीडियो में वे कहते हैं कि हम सरकार गिराने जा रहे हैं, बहुत जल्दी… ये CM तो गए… समझिए। अगले सीएम आपके सामने बैठे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक संदेश भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि लीडरशिप कोई पद या टाइटल नहीं है, यह एक्शन है। यह योग्यता से अधिक प्रयास के बारे में है। जब आप लगातार प्रयास करते हैं, तभी बदलाव आता है। ज्यादा सपने देखें, ज्यादा सीखें, ज्यादा करें।

दो साल पहले भी शेयर किया था वीडियो
यह पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप यादव ने इस तरह का दावा किया है। दो साल पहले भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे साइकिल चलाते हुए दिख रहे थे। उस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा था जिसमें उनके सीएम और पीएम बनने की बात कही गई थी। गाने के बोल थे, “अरे हमरा जनाता बबुआ जीएम होईहें… अरे ना ना इत डीएम होईहें हो… ए ललना हिंद के सितारा इत सीएम होईहें हो… ओहसे ऊपर पीएम होईहें हो…। उस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था कि रातों-रात सफलता जैसी कोई चीज नहीं होती। आगे बढ़ने के लिए दृढ़ संकल्प और साहस की जरूरत होती है।

बिहार की राजनीति में उबाल
तेज प्रताप के इस नए वीडियो से बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है। एक तरफ उनके पिता लालू यादव तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाना चाहते हैं, वहीं दूसरी तरफ तेज प्रताप अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि राजद इस स्थिति को कैसे संभालती है। क्या पार्टी तेज प्रताप के दावे को गंभीरता से लेगी या इसे उनकी निजी महत्वाकांक्षा मात्र समझकर नजरअंदाज कर देगी? कार्यकारिणी की बैठक के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this