15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतेल अवीव, हाइफा बन जाएंगे मलबे का ढेर... ईरानी जनरल की इजरायल...

तेल अवीव, हाइफा बन जाएंगे मलबे का ढेर… ईरानी जनरल की इजरायल पर भीषण हमले की धमकी

Published on

तेहरान:

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के सीनियर जनरल इब्राहिम जब्बारी ने इजरायल को तबाह करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान का ये मिसाइल हमला इजरायल को खत्म कर देगा। इससे इजरायल के तेल अवीव और हाइफा जैसे प्रमुख शहर धरती से मिट जाएंगे। बीते एक हफ्ते में ये तीसरी बार है, जब किसी सीनियर ईरानी सैन्य अफसर ने मिशन ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3’ के तहत इजरायल को तबाह करने की धमकी दी है। ईरान की धमकी पर इजरायली विदेश मंत्री ने प्रतिक्रिया दी है। इससे दोनों मुल्कों के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ईरान और इजरायल में तनातनी काफी समय से चल रही है। बीते साल दोनों मुल्कों की सेना ने एक-दूसरे पर मिसाइल हमले भी किए थे। दोनों देशों के तनाव से क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ने का भी अंदेशा है।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, जनरल इब्राहिम जब्बारी ने कहा है कि ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3 सही समय पर पूरी सटीकता के साथ किया जाएगा। ये इजरायल को तबाह करने और तेल अवीव और हाइफा को मिट्टी में बदलने के लिए काफी होगा। आईआरजीसी प्रमुख कमांडर हुसैन सलामी के सलाहकार जनरल जब्बारी ने गुरुवार को द ग्रेट एक्सरसाइज ऑफ प्रोफेट मोहम्मद पावर नाम के अभ्यास के दौरान अर्धसैनिक बलों क संबोधित करते हुए यह बात कही है।

अमेरिका पर भी साधा निशाना
जब्बारी ने यह भी दावा किया कि अमेरिका की यमन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कभी सफल नहीं हो सकेगी। उन्होंने कहा कि लेबनान, इराक और फिलिस्तीन में प्रतिरोध मोर्चे पूरी तरह से तैयार हैं। इजरायल और अमेरिका से मजबूती से लड़ा जाएगा। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने देश की मिसाइल रेंज बढ़ाने का भी आदेश दिया है।

इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन ने एक्स पर कहा कि वे ईरान की इस धमकी को गंभीरता से लेते हैं और अपना बचाव करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यहूदी लोगों ने इतिहास से सीखा है कि अगर आपका दुश्मन आपको खत्म करने की बात करता है, तो उस पर विश्वास करो। हम ईरान के किसी भी हमले के लिए तैयार हैं और अगर उकसावे की कार्रवाई की गई तो हम उसका कड़ा जवाब देंगे।

सैन्य ताकत बढ़ा रहा है ईरान!
ईरान और इजरायल के बीच बीते साल, 2024 में कई मौकों पर युद्ध जैसे हालात देखने को मिले थे। दोनों ने एक-दूसरे पर बड़े स्तर पर मिसाइल हमले भी किए। हालांकि इनमें किसी भी पक्ष को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। दूसरी ओर ईरान के लिए बीता साल बहुत अच्छा नहीं रहा। उसके करीबी सहयोगियों को सीरिया और लेबनान में झटके लगे हैं। अब सामने आया है कि ईरान बीते साल के झटकों से उबरते हुए सैन्य अभ्यास कर रहा है और अपनी ताकत बढ़ा रहा है।

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...