9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यभदोही में नवरात्र में भयानक हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण...

भदोही में नवरात्र में भयानक हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग में 35 से ज्यादा लोग झुलसे

Published on

भदोही

औराई स्थित नारथुआ में दुर्गा पंडाल में आरती के समय भीषण आग लगने से पूरा पंडाल जलकर खाक हो गया। इस दौरान 35 श्रद्धालु जहां झुलस गए वहीं दो की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि आग घटना शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएम गौरांग राठी ने कहा है आग लगने की वजह से 35 लोग झुलस गए हैं। 20 घायलों को वाराणसी BHU रेफर किया गया है। 15 लोगो का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पंडाल में डेढ़ सौ लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही के औराई में दुर्गा पंडाल में आग का संज्ञान लिया है। दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की काभदोही जिले में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग जाने से करीब 35 लोग झुलस गए गंभीर रूप से झुलसे 20 लोगों को इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया यह घटना औराई कोतवाली के पास की है जहां पर दुर्गा पूजा पंडाल में आरती चल रहा था। इस दौरान पंडाल में आग लग गई। आग लगने के दौरान वहां डेढ़ सौ लोग मौजूद थे जिसमें 35 लोगों के झुलसने की सूचना मिली है। इसमें गंभीर रूप से झुलसे 35 लोगों की सूचना सामने आई है, जिसमें 20 लोगों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है।

एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था है प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है लेकिन बाद में इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी।मना की। DM एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

पंडाल में जमा थे 150 से ज्यादा लोग
औराई-भदोही मार्ग पर स्थित एकता क्लब का पंडाल काफी आकर्षक होने से यहां नवरात्र में बड़ी भीड़ जुटती है। रविवार शाम आठ बजे 150 से अधिक महिला-पुरूष पंडाल की आरती में शामिल होकर जयकारा लगा रहे थे। पंडाल में डिजिटल शो भी चल रहा था। उसी दौरान अचानक पंडाल में आग लग गई। जिसे देख वहां भगदड़ मच गई। आग तेजी से पंडाल में फैली।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...