15 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश के शहडोल में खनन माफिया का आतंक, ASI की ट्रैक्टर...

मध्य प्रदेश के शहडोल में खनन माफिया का आतंक, ASI की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या

Published on

शहडोल

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में रेत माफियाओं ने एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) की अवैध रूप से खनन की गई रेत को ढोने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर हत्या कर दी है. खबर के मुताबिक, एएसआई महेंद्र बागरी अवैध रेत उत्खनन परिवहन की सूचना मिलने पर शहडोल गए थे.एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने पीटीआई को बताया कि जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर ब्यौहारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बडोली गांव में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि को हुई घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

ASI पर चढ़ाया ट्रैक्टर
ब्यौहारी थाने में पदस्थ एएसआई महेंद्र बागरी दो साथियों के साथ किसी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने जा रहे थे. अधिकारी ने बताया कि रास्ते में उन्होंने रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपनी ओर आते देखा और उसे रोकने की कोशिश की. बागरी और अन्य पुलिसकर्मियों ने अवैध रूप से खनन की गई रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को रोकने के लिए चालक को इशारा किया. पुलिस अधिकारी ने कहा, लेकिन वह नहीं रुका और वाहन को एएसआई के ऊपर चढ़ गया.

घटना के बाद चालक ट्रैक्टर से कूदकर भाग गया. तेज रफ्तार वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया, एक पुलिया से टकरा गया और पलट गया. चालक राज रावत और वाहन चला रहे आशुतोष सिंह को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि वाहन मालिक सुरेंद्र सिंह फरार है.

पुलिस ने रखा 30 हजार का इनाम
अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और खनन अधिनियम के प्रावधानों के तहत हत्या और अवैध रेत खनन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. शहडोल जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, डीसी सागर ने मीडिया को बताया कि सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार करने में पुलिस की मदद करने वाली जानकारी देने वाले को 30,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है.

पिछले साल नवंबर में भी शहडोल जिले के गोपालपुर इलाके में सोन नदी से अवैध रूप से खनन की गई रेत के परिवहन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक स्थानीय राजस्व विभाग के अधिकारी को कुचल दिया था.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...