17.7 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यबुलंदशहर में बंदरों का आतंक, छत पर कपड़ा डालने गए लोगों पर...

बुलंदशहर में बंदरों का आतंक, छत पर कपड़ा डालने गए लोगों पर झुंड का हमला, 2 लोगों की हुई मौत

Published on

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बंदरों के आतंक से दो लोगों की अलग-अलग इलाके में मौत मामला सामने आया है। एक जगह कपड़ा सुखाने के लिए छत पर गई महिला पर बंदरो के झुंड ने हमला कर दिया, जिसकी गिरने से मौत हो गई। वहीं, दूसरे केस में बंदरों से बचने के चक्कर में हाईटेंशन लाइन से टच होकर व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बुलंदशहर के स्याना के मौहल्ला कैतवाला निवासी 68 वर्षीय महिला मकान की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इसी दौरान महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले से बचने के प्रयास में महिला छत से गिरकर घायल हो गई। उसकी चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन ने उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की तरफ से पुलिस को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, दूसरा मामला बुलंदशहर के फिरोजपुर गांव का है। जहां राजपाल नाम का 45 वर्षीय व्यक्ति घर की छत पर बंदरों को भगाने के लिए गया था। उसी दौरान बंदरों ने राजपाल पर हमला कर दिया। जैसे ही बचाव किया छत के ऊपर से जा रही 11 हजार की लाइन से टच होते ही व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोगों में कोहराम मच गया

आनन-फानन में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं परिवार वालों का कहना है। कि कई बार हम लोग बंदरों के आतंक को लेकर शिकायत कर चुके हैं। मगर कोई भी अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं है। उधर इस मामले में खुर्जा थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बंदर बचने के चलते। करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव कब्जे में लेकर पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...