10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्य'धन्यवाद योगी जी, बेटी के सुहाग के कातिलों को मार गिराया': जया...

‘धन्यवाद योगी जी, बेटी के सुहाग के कातिलों को मार गिराया’: जया पाल

Published on

प्रयागराज,

उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्याकांड के इस मामले में 49 दिन से फरार अतीक अहमद के बेटे असद को झांसी में ढेर कर दिया है. साथ ही अतीक के गुर्गे मोहम्मद गुलाम को भी मार गिराया है. पति के हत्यारों के एनकाउंटर की खबर मिलते ही उमेश की पत्नी जया की प्रतिक्रिया सामने आई है.

जया ने दोनों हाथ जोड़कर कहा, ”मुख्यमंत्री हमारे पिता समान है. उन्होंने जो किया वह अच्छा किया है, बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई, इंसाफ हो रहा है, आगे भी इंसाफ मिलेगा. पुलिसकर्मियों ने भी अच्छा काम किया है. मुख्यमंत्री पर सब कुछ छोड़ा है. प्रशासन न्याय दिला रहा है. जो हो रहा है वो अच्छा हो रहा है. ईश्वर ने जो किया अच्छा किया है.”

वहीं उमेश पाल की मां शांति देवी ने बेटे के हत्यारों का एनकाउंटर होने पर कहा कि आज पुलिस ने जो किया है, इसी तरह सरकार करती रहे, मेरे बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी.

कैसे असद और गुलाम तक पहुंची एसटीएफ?
24 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही पुलिस शूटरों के पीछे लगी हुई है. असद ने इस दौरान कई ठिकाने बदले. उसके दिल्ली में छिपने की भी सूचना पुलिस को मिली थी. पिछले दिनों ही प्रयागराज पुलिस और यूपी एसटीएफ ने झांसी से शूटरों के 2 मददगारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली थी कि झांसी में अतीक अहमद के पुराने करीबी ने असद और मोहम्मद गुलाम को पनाह दी थी. इसके बाद यूपी एसटीएफ ने झांसी के पास अपने सर्विलांस टीम को एक्टिव किया था.

 

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...