12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन का वो गुस्ताख जनरल, जिसने अरुणाचल में हमारी सीमा पर नापाक...

चीन का वो गुस्ताख जनरल, जिसने अरुणाचल में हमारी सीमा पर नापाक हरकत की

Published on

नई दिल्ली

चालबाज चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। साल 2020 में गलवान घाटी में खूनी झड़प के बाद बीते 9 दिसंबर को तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई। इस झड़प के में भारतीय सेना के 6 सैनिक घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि चीन ने घुसपैठ की नापाक इरादे से PLA ने 300-400 के साथ हमला बोल दिया था। भारतीय सेना ने भी चीनी सैनिकों को मुंह तोड़ जवाब दिया और उन्हें वापस खदेड़ दिया। चीनी सैनिकों ने भारत में घुसपैठ की गुस्ताखी चीन के इस्टर्न कमांड को हेड करने वाले जनरल के इशारे पर की। आखिर चीन का ये जनरल कौन है, जिसने अरुणाचल इस नापाक हरकत का आदेश दिया था? आइए बताते हैं।

कौन हैं ईस्टर्न थिएटर का कमांडर?
चीन के इस्टर्न थिएटर कमांड के कमांडर लिन जियानगयांग हैं। जियानगयांग चीनी सेना के उन अफसरों में से एक हैं, जिनका पिछले साल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक समारोह में जनरल के पद पर प्रमोशन किया था। तब वो सेंट्रल थिएटर कमांड को संभाल रहे थे। लिन जियानगयांग को इसी साल जनवरी में चीनी सरकार ने ईस्टर्न कमांड का कमांडर बनाया गया।

कमांडर लिन जियानगयांग का जन्म अक्टूबर 1964 फुजियान के हाइको शहर में हुआ था। उन्होंने पीएलए आर्मी इन्फैंट्री एकेडमी से मिलिट्री ट्रेनिंग ली। साल 2016 में उन्हें 47वीं ग्रुप ऑफ आर्मी में कमांडर नियुक्त किया गया। इसके बाद उन्हें 82वीं और 72वीं ग्रुप ऑफ आर्मी का कमांडर बनाया गया। इसके बाद उन्हें सेंट्रल और फिर ईस्टर्न थिएटर कमांड की जिम्मेदारी मिली। जियानगयांग को जुलाई 2020 में लेफ्टिनेंट जनरल (झोंगजियांग) और सितंबर 2021 में जनरल (शांगजियांग) के पद पर पदोन्नत किया गया था।

पिछले साल राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किया था प्रमोशन
बता दें कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लिन जियानगयांग समेत 5 अधिकारियों को जनरल बनाया था। इसमें वेस्टर्न थिएटर कमांड के कमांडर वांग हैजियांग, पीएलए नेवी डोंग जून के कमांडर, पीएलए वायु सेना के कमांडर चांग डिंगक्यू, और पीएलए राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जू शुकियांग शामिल थे। वांग हैजियांग फिलहाल वेस्टर्न थिएटर कमांड के कमांडर हैं।

कई बार कमांडर बदलता रहा है चीन
साल 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद पीएलए ने कई बार थिएटर कमांड के कमांडर बदले हैं। ईस्टर्न थिएटर कमांड में पूर्वी चीन, पूर्वी चीन सागर और ताइवान का इलाका आता है। भारत के लिहाज से जिस तवांग इलाके में झड़प हुई वो इसी क्षेत्र में आता है। हालांकि चीन ने ईस्टर्न थिएटर के जिस याग्त्से इलाके से भारत में दाखिल होने की कोशिश की थी, वहां भारत मजबूत स्थिति में है। दरअसल, ये इलाका 17 हजार फीट की ऊंचाई पर है।

इस बीच तवांग में हुई झड़प के बाद हालात की समीक्षा के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपात बैठक बुलाई है। बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद रहेंगे। दोनों मंत्रियों के साथ-साथ सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख और कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...