21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपालसही है..... चैंपियंस ट्रॉफी जीत के जश्न में हुड़दंगियों ने कोतवाली TI...

सही है….. चैंपियंस ट्रॉफी जीत के जश्न में हुड़दंगियों ने कोतवाली TI से की बदतमीजी, पुलिस ने सड़क पर निकाली सारी गर्मी

Published on

देवासः

रविवार की रात भारतीय टीम ने क्रिकेट मैच में इतिहास रच दिया। टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत की जीत पर देवास के सयाजी द्वार पर जश्न का माहौल बन गया। घरों से निकलकर लोगों ने रास्ते पर पटाखे फोड़े। वहीं, कुछ लोग हुड़दंग करते नजर आए। कोतवाली थाना प्रभारी समझाने गए तो उनसे भी अभद्रता की गई थी।

दरअसल, बीती रात शहर के बीचोंबीच स्थित सयाजी द्वार के सामने कुछ युवक लापरवाही पूर्वक फटाखे जला रहे थे। इस दौरान मौके पर मौजूद सिटी कोतवाली टीआई अजय गुर्जर ने अतिउत्साही युवकों को समझाइश दे रहे थे। लेकिन उसके बाद भी पटाखे फोड़ रहे थे।

कोतवाली टीआई से की बदतमीजी
जीत के जश्न में पटाखे फोड़ रहे हुड़दंगियों को टीआई ने समझाने की कोशिश की तो उन्होंने उनसे बदतमीजी कर दी। इसके बाद कोतवाली टीआई अपनी गाड़ी लेकर वहां से चले गए। इसी दौरान एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक कोतवाली थाना प्रभारी की गाड़ी पर डंडे से हमला कर रहा है।

वीडियो के आधार पर पलिस ने लिया एक्शन
टीआई के साथ हुई अप्रिय घटना के बाद ही वीडियो के आधार पर पुलिस ने हुड़दंगियों की पहचान शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने सयाजी द्वार पर जश्न के दौरान हुड़दंग करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद सोमवार की शाम यानी आज पुलिस ने हुड़दंगियों का जुलूस निकाला। पुलिस ने वहीं जुलूस निकाला जहां उन्होंने रात में हुड़दंगी की थी।

गंजे नजर आए सभी युवक
पुलिस के हुड़दंग करने वाले युवकों का जुलूस निकालने वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सभी युवक गंजे नजर आ रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि युवकों को पुलिस ने ही गंजा करवाया है।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...