11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यस्मृति ईरानी को फोन पर नहीं पहचान पाया लेखपाल, एक्शन का आदेश

स्मृति ईरानी को फोन पर नहीं पहचान पाया लेखपाल, एक्शन का आदेश

Published on

अमेठी,

उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को फोन पर नहीं पहचानने वाले लेखपाल के खिलाफ अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने पर जांच के आदेश दिए गए हैं. दरअसल, स्मृति ईरानी शनिवार को जिला का दौरा करने आई थीं. इस दौरान मुसाफिरखाना तहसील के पुरे पहलवान गांव निवासी ने उन्हें शिकायती पत्र देकर कहा था कि उनके पिता की मृत्यु के बाद उनकी मां पेंशन की हकदार हैं, लेकिन लेखपाल द्वारा उनका सत्यापन नहीं किया जा रहा है.

शिकायतकर्ता करुणेश (27) ने आगे कहा कि इसके कारण उसकी मां को पेंशन नहीं मिल पा रही है. इस पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी ने लेखपाल को फोन किया, लेकिन वह उन्हें पहचान नहीं पाए. लेखपाल मुसाफिरखाना तहसील अंतर्गत गौतमपुर ग्राम सभा में तैनात है.

जांच के बाद होगी कार्रवाई
अमेठी के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अंकुर लाथर ने सोमवार को न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए बताया कि करुणेश के पत्र के अनुसार, यह मुसाफिरखाना लेखपाल दीपक की ओर से ढिलाई का मामला है और उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया है. अनुमंडल दंडाधिकारी मुसाफिरखाना को मामले की जांच करने को कहा गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this