14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयअरविंद केजरीवाल को असाधारण जमानत याचिका पर रिहा करने की अर्जी खारिज,...

अरविंद केजरीवाल को असाधारण जमानत याचिका पर रिहा करने की अर्जी खारिज, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में दायर जनहित याचिका पर आज सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता का सीधे तौर पर कोई लेना देना नहीं है। यह एक पब्लिसिटी याचिका है, जो पूरी तरह से गुमराह करने वाली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर 75,000 रुपये का जुर्माना लगाने के बाद याचिका खारिज कर दी।

दिल्ली के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने आदेश पारित किया और कहा कि अदालत किसी उच्च पदस्थ अधिकारी के खिलाफ लंबित आपराधिक मामले में असाधारण अंतरिम जमानत नहीं देगी। कोर्ट ने कहा कि अभी मामला फिलहाल कोर्ट में है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आप उनकी मदद करने वाले कौन होते हैं? आपको वीटो पावर कैसे मिली? क्या आप संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं?

केजरीवाल की गिरफ्तारी से दिल्ली के काम ठप पड़े
याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि उनके पास कोर्ट में जाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। वकील ने कहा कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के कारण पूरी सरकार ठप पड़ गई है। दिल्ली में होने वाले कामकाज रुक गए हैं। वकील ने आगे कहा कि केजरीवाल ही सरकार के मुखिया हैं। ऐसे में उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। वकील ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं जो काफी चिंता का विषय है। उन्होंने कोर्ट से यह भी कहा कि वो किसी तरह का कोई प्रचार नहीं चाहते इसलिए याचिकाकर्ता ने अपना नाम भी नहीं बताया है।

केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की
जनहित याचिका में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया और अतीक अहमद जैसे व्यक्तियों की हिरासत में मौत के उदाहरणों का हवाला देते हुए तिहाड़ जेल में केजरीवाल की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की गई। हालांकि, कोर्ट ने इन आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जेल अधिकारियों और पुलिस के दायरे में आता है, न ना कि स्पेशल टास्क फोर्स के दायरे में आता है। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल को चौबीसों घंटे मेडिकल सुविधाओं की जरूरत है। जनहित याचिका में तर्क दिया गया कि केवल विशेष कमांडो ही केजरीवाल की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं, जो जेल अधिकारियों की क्षमता से परे की जिम्मेदारी है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...