9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलउबाल कम नहीं होना चाहिए... गौतम गंभीर ने रोहित को दी 'द्रविड़-लक्ष्मण'...

उबाल कम नहीं होना चाहिए… गौतम गंभीर ने रोहित को दी ‘द्रविड़-लक्ष्मण’ वाली चेतावनी

Published on

नई दिल्ली

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दौरान वीवीएस लक्ष्मण (281) और राहुल द्रविड़ (180) के बीच पांचवें विकेट के लिए 376 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी का हवाला देते हुए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को चेताया कि आपको नरम पड़ने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को पहले भी ऐसा झटका लग चुका है।

भारत ने चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो मैच जीत लिए हैं और नई दिल्ली में छह विकेट से जीत के साथ चार मैचों की सीरीज में 2-0 से ट्रॉफी को बरकरार रखा है। सीरीज में अभी दो और मैच खेले जाने बाकी हैं, जो क्रमश: इंदौर और अहमदाबाद में होंगे। एक और जीत से भारत लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंच जाएगा, जो 7 जून से लंदन के द ओवल में आयोजित किया जाएगा।

गंभीर ने कहा, ‘अगर राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण में से किसी एक को दोहरा शतक बनाना था, तो आपको याद होगा कि उन्होंने ऐसा किया था, जब भारत हारने के कगार पर था। एक खिलाड़ी ने 280 (281) का स्कोर बनाया और दूसरे ने फॉलोऑन के बाद 150 (180) का स्कोर बनाया और भारत सीरीज जीती। ऐसी चीजें हुई हैं। इसलिए आप उन्हें गिन नहीं सकते लेकिन तकनीकी रूप से, बहुत सारे मुद्दे थे।’

गंभीर ने कहा कि यह भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी कि क्या भारत 4-0 से सीरीज जीत सकता है और बताया कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाजों ने दोनों मैचों में संघर्ष किया है। उनको सीरीज में वापसी करने के लिए एक टीम के रूप में बेहतर करने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि यह 4-0 होगा, क्योंकि उस टीम में स्टीव स्मिथ, लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा मौजूद हैं। वहीं, डेविड वॉर्नर के नहीं खेलने पर इन तीनों बल्लेबाजों पर टीम की जिम्मेदारी होगी।’

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...