10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यकंटेनर ने कार को 300 मीटर तक घसीटा, अंदर बैठे 4 लोग...

कंटेनर ने कार को 300 मीटर तक घसीटा, अंदर बैठे 4 लोग चीखते-चिल्लाते रहे

Published on

आगरा,

उत्तर प्रदेश के आगरा में रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां आगरा मुंबई हाईवे पर एक कंटेनर के आगे कार फंस गई थी, जिसे कंटेनर घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया. कार में पति-पत्नी समेत दो बच्चे सवार थे, जो जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे. हाइवे के किनारे खड़े लोगों ने जब देखा तो उनके होश उड़ गए. लोगों ने ट्रक को रोकने के लिए तेज आवाजें लगाईं, न रुकने पर ट्रक पर पत्थर मारे, लेकिन ड्राइवर ने कंटेनर नहीं रोका.

जानकारी के मुताबिक, नोएडा सेक्टर-50 में सागर प्रेसीडेंसी में रहने वाले अमर जैन अपनी पत्नी योग्यता जैन और दो बच्चों के साथ मध्य प्रदेश के धौलपुर जा रहे थे. हाइवे पर सिकंदरपुर कस्बे के पास कार चला रहे अमर ने ट्रक कंटेनर को ओवरटेक किया. कंटेनर तेज रफ्तार में होने के कारण कार से टकरा गया.

ओवरटेकिंग के दौरान कंटेनर से टकरा गई थी कार
ओवरटेकिंग के दौरान कार से टक्कर होने के बाद कंटेनर का ड्राइवर भयभीत हो गया. उसने कंटेनर की स्पीड तेज कर दी और कार को घसीटता ले गया. कंटेनर को रोकने के लिए हाइवे के किनारे खड़े ग्रामीणों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया.

ड्राइवर ने जब कंटेनर नहीं रोका तो लोगों ने पथराव किया. इसके बाद भी कंटेनर नहीं रुका. करीब 300 मीटर आगे पुलिस की बैरीकेडिंग की वजह से ड्राइवर ने कंटेनर को रोका. इसके बाद कार में फंसे दंपत्ति और दो बच्चों को निकाला गया.

पुलिस ने ड्राइवर व क्लीनर को किया गिरफ्तार
इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है. कार में सवार दंपत्ति और बच्चों को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला को ज्यादा चोटें आई हैं.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...