8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यदेश संविधान से चलेगा, जंतर मंतर से नहीं... पहलवानों के आंदोलन के...

देश संविधान से चलेगा, जंतर मंतर से नहीं… पहलवानों के आंदोलन के बीच बोले बृज भूषण शरण सिंह

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के जंतर मंतर में पहलवानों का धरना जारी है। आज धरना स्थल पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत तमाम विपक्ष के नेता पहुंचे। पहलवान WFI के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी सांसद और WFI के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि मैं अयोध्या में पला बढ़ा हूं। संतो के बीच रहा हूं। ये देश संविधान से चलेगा, सुप्रीम कोर्ट से चलेगा, जंतर मंतर से नहीं।

‘देश संविधान से चलेगा, जंतर मंतर से नहीं’
मीडिया से बात करते हुए WFI के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, ‘मैंने पहले की कहा है मैं कुछ नहीं बोलूंगा। मैं अयोध्या में ही पला बढ़ा, मेरा बचपन अयोध्या में ही बीता है। मेरे बारे में आप संतो से पूछ सकते हैं। जैसा कि संतों ने कहा है कि ये देश संविधान से चलेगा, देश सुप्रीम कोर्ट से चलेगा… जंतर मंतर से नहीं चलेगा।’

‘मैं इस्तीफा देने को तैयार’
जब से जंतर मंतर पर पहलवान धरना दे रहे हैं, तभी से बृज भूषण सिंह ने कुछ भी खुलकर नहीं कहा है। आज भी उन्होंने साफ कहा कि इस मसले पर वो कुछ भी बोलना नहीं चाहते। कल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इसमें पॉक्‍सो एक्‍ट भी शामिल है। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था कि अगर मेरे इस्‍तीफा देने से पहलवानों को संतुष्टि है तो इस्‍तीफा देने के लिए तैयार हूं। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, वहां दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

जंतर मंतर पहुंच रहे विपक्ष के नेता
गौरतलब है कि पहलवानों के आंदोलन के बाद पहली बार बृज भूषण सिंह बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। आज जंतर मंतर पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पहुंची। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी हमारा मान हैं। ये कड़ी मेहनत और संघर्ष करके देश के लिए मेडल जीतती हैं। इनका शोषण, इनका अपमान.. देश की हर एक महिला का अपमान है। इनको न्याय मिले – पूरा देश ये चाहता है। वहीं आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश को मेडल जिताने वाली बेटियों को FIR कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है, यहां आंदोलन करना पड़ रहा है ये दुख की बात है।’

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...