12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्ययूपी : 'गाय गर्म थी, अचानक सामने आ गई', योगी की फ्लीट...

यूपी : ‘गाय गर्म थी, अचानक सामने आ गई’, योगी की फ्लीट में गोवंश की बाधा, अब ये ‘सरकारी’ जवाब देखिए

Published on

चित्रकूट

यूपी के मुख्‍यमत्री योगी आदित्‍यनाथ एक दिन पहले गुरुवार को चित्रकूट दौरे पर आए थे। इस दौरान उनके काफिले में आवारा सांड घुस आया। समाजवादी पार्टी के इस बयान के बाद पशुपालन विभाग ने सफाई दी है। यह सफाई ऐसी है कि सोशल मीडिया पर विभाग को ट्रोल किया जा रहा है। पशुपालन विभाग का पत्र भी जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, अपने स्पष्टीकरण में विभाग ने लिखा है कि कोई गोपालक अपने निजी गोवंश को चराकर लौट रहा था। उनमें से जो गाय गर्म थी वह अचानक राह में आ गई।

पत्र में लिखा है, ‘दिनांक 28.11.2024 को माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट भ्रमण के दौरान फ्लीट के सामने अचानक गौवंश आ जाने संबन्धी प्रकरण के सबन्ध में सादर अवगत कराना है कि कि नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत किसी गौपालक का निजी गोवंश, जो उसे घास आदि चराकर लौट रहे थे उनमे से जो गाय गर्म थी वह अचानक मार्ग में फ्लीट के सामने आ गयी, जिसे तत्काल नगर पालिका के कैटल कैचर से पकड़वाकर दोनो गोवंश को कान्हा गौशाला में संरक्षित करा दिया गया है। उपरोक्त संयुक्त हस्ताक्षरित जांच आख्या महोदय की सेवा में सादर प्रेषित है।’

चित्रकूट के मुख्य चिकित्साधिकारी सुभाष चंद्र की ओर से यह जवाब दिया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर ये पत्र वायरल लोग पशुपालन विभाग के दावे को खारिज कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़कों पर आवारा पशुओं को चहलकदमी करते हुए रोज ही देखा जा सकता है। विभाग उनकी कोई व्यवस्था नहीं करता। दावा किया जा रहा है कि योगी की फ्लीट के सामने आए गोवंश भी अन्ना गोवंशों में से हैं न कि किसी गोपालक की पालतू गाय।

बता दें इस प्रकरण को लेकर सपा ने भी सरकार पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी ने तंज कसते हुए सीएम के काफिले में गाय-सांड के घुसने का वीडियो पोस्ट किया। सपा ने सोशल मीडिया पर लिखा है- ‘दूसरे की गाड़ी को सांड टक्कर मारे और जान ले ले, और इस पर जब विपक्ष सवाल करे तो योगी जी नंदी बोलकर हंसकर मामले को हल्का कर देते हैं। और अपने काफिले के सामने सांड आ जाए तो अधिकारियों को फटकारते हैं।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...